Move to Jagran APP

Mauni Amavasya 2021 Katha: मौनी अमावस्या को क्यों करते हैं पीपल और भगवान विष्णु की पूजा? धन, धान्य और महापुण्य से जुड़ी है कथा

Mauni Amavasya 2021 Katha इस वर्ष मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या आज 11 फरवरी दिन गुरुवार को है। मौनी अमावस्या को पीपल के वृक्ष और भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। जागरण अध्यात्म में जानते हैं इसकी कथा के बारे में।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 06:48 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 01:55 PM (IST)
Mauni Amavasya 2021 Katha: मौनी अमावस्या को क्यों करते हैं पीपल और भगवान विष्णु की पूजा? धन, धान्य और महापुण्य से जुड़ी है कथा
Mauni Amavasya 2021 Katha: मौनी अमावस्या को क्यों करते हैं पीपल और भगवान विष्णु की पूजा

Mauni Amavasya 2021 Katha: इस वर्ष मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या आज 11 फरवरी दिन गुरुवार को है। आज देश भर की पवित्र नदियों में स्नान किया जा रहा है। अन्न और गर्म कपड़ों का दान किया जा रहा है। पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान हो रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखते हुए संयमपूर्वक व्रत का पालन किया जाएगा और इससे मुनि पद की प्राप्ति होती है। ऐसी पौराणिक मान्यता है। मौनी अमावस्या को पीपल के वृक्ष और भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। जागरण अध्यात्म में जानते हैं इसकी कथा के बारे में।

loksabha election banner

मौनी अमावस्या व्रत कथा 

बहुत समस पूर्व की बात है। कांचीपुरी में देवस्वामी नाम का एक ब्राह्मण रहता था। उसके साथ बेटे थे और एक बेटी गुणवती थी। पत्नी का नाम धनवती था। उसने अपने सभी बेटों का विवाह कर दिया। उसके बाद बड़े बेटे को बेटी के लिए सुयोग्य वर देखने के लिए नगर से बाहर भेजा। उसने बेटी की कुंडली एक ज्योतिषी को दिखाई। उसने कहा कि कन्या का विवाह होते ही वह विधवा हो जाएगी। यह बात सुनकर देवस्वामी दुखी हो गया।

तब ज्योतिषी ने उसे एक उपाय बताया। कहा कि सिंहलद्वीप में सोमा नामक की धोबिन है। वह घर आकर पूजा करे तो कुंडली का दोष दूर हो जाएगा। यह सुनकर देवस्वामी ने बेटी के साथ सबसे छोटे बेटे को सिंहलद्वीप भेज दिया। दोनों समुद्र के किनारे पहुंचकर उसे पार करने का उपाय खोजने लगे। जब कोई उपाय नहीं मिला तो वे भूखे-प्यासे एक वट वृक्ष के नीचे आराम करने लगे।

उस पेड़ पर एक गिद्ध परिवार वास करता था। गिद्ध के बच्चों ने देखा दिनभर इन दोनों के क्रियाकलाप को देखा था। जब उन गिद्धों की मां उनको खाना दी, तो वे भोजन नहीं किए और उस भाई बहन के बारे में बताने लगे। उनकी बातें सुनकर गिद्धों की मां को दया आ गई। वह पेड़ के नीचे बैठे भाई बहन को भोजन दी और कहा कि वह उनकी समस्या का समाधान कर देगी। यह सुनकर दोनों ने भोजन ग्रहण किया।

अगले दिन सुबह गिद्धों की मां ने दोनों को सोमा के घर पहुंचा दिया। वे उसे लेकर घर आए। सोमा ने पूजा की। फिर गुणवती का विवाह हुआ, लेकिन विवाह होते ही उसके पति का निधन हो गया। तब सोमा ने अपने पुण्य गुणवती को दान किए और इससे उसका पति भी जीवित हो गया। इसके बाद सोमा सिंहलद्वीप आ गई, लेकिन उसके पुण्यों के कमी से उसके बेटे, पति और दामाद का निधन हो गया।

इस पर सोमा ने नदी किनारे पीपल के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की आराधना की। पूजा के दौरान उसने पीपल की 108 बार प्रदक्षिणा की। इस पूजा से उसे महापुण्य प्राप्त हुआ और उसके प्रभाव से उसके बेटे, पति और दामाद जीवित हो गए। उसका घर धन-धान्य से भर गया।

इस वजह से ही मौनी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष तथा भगवान विष्णु जी की पूजा की जाने लगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.