Move to Jagran APP

Masik Durga Ashtami: दुर्गाष्टमी के दिन इस तरह करें मां दुर्गा की पूजा, मिलता है मां का आशीर्वाद

Masik Durga Ashtami Vrat Vidhi कल यानी 22 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। यह तिथि हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस दिन मां दुर्गा के भक्त पूरे दिन व्रत करते हैं। साथ ही उनके भजन भी गाते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 10:45 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 10:45 AM (IST)
Masik Durga Ashtami: दुर्गाष्टमी के दिन इस तरह करें मां दुर्गा की पूजा, मिलता है मां का आशीर्वाद
Masik Durga Ashtami: दुर्गाष्टमी के दिन इस तरह करें मां दुर्गा की पूजा, मिलता है मां का आशीर्वाद

Masik Durga Ashtami Vrat Vidhi: कल यानी 22 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। यह तिथि हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस दिन मां दुर्गा के भक्त पूरे दिन व्रत करते हैं। साथ ही उनके भजन भी गाते हैं। मान्यता है कि जो लोग अष्टमी तिथि को मां दुर्गा की पूजा करते हैं। उन्हें स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही इस दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप भी किया जाता है। इन मंत्रों का जाप एकदम सटीक होना चाहिए। मासिक दुर्गाष्टमी हर माह आती है और मुख्य दुर्गाष्टमी अश्विन माह में आने वाली शारदीय नवरात्रि के दौरान आती है। कहा जाता है कि जो भक्त जो भक्त प्रत्येक मासिक दुर्गाअष्टमी को मां दुर्गा का व्रत और पूजन करते हैं उन्हें मा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए पढ़ते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि।

loksabha election banner

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत और पूजा विधि:

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। फिर सभी नित्यकर्मों से निवृत्त हो स्नानादि कर लेना चाहिए। स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। इसके बाद पूजास्थल पर गंगाजल डालकर उसे शुद्ध करें। पूजास्थल पर एक लकड़ी का पाटा रखें। इस पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं। फिर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। मां को फल और मिठाई का भोग लगाएं। फिर धूप और दीपक जलाएं। फिर मां की आरती करें और मंत्रों का जाप करें। साथ ही दुर्गा मां की चालीसा का पाठ भी करें। मां के भजन भी अवश्य गाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.