Move to Jagran APP

Margashirsha Amavasya 2019: संतान सुख समेत इन मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज मार्गशीर्ष अमावस्या पर रखें उपवास, जानें प्रमुख बातें

Margashirsha Amavasya 2019 आज मार्गशीर्ष मास की अमावस्या है। आज के दिन संतानहीन दंपत्ति संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। कुंडली में व्याप्त दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 11:09 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 11:10 AM (IST)
Margashirsha Amavasya 2019: संतान सुख समेत इन मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज मार्गशीर्ष अमावस्या पर रखें उपवास, जानें प्रमुख बातें
Margashirsha Amavasya 2019: संतान सुख समेत इन मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज मार्गशीर्ष अमावस्या पर रखें उपवास, जानें प्रमुख बातें

Margashirsha Amavasya 2019: आज मार्गशीर्ष मास की अमावस्या है। इस दिन स्नान, पूजा, जप, दान का विधान है। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति तो होती ही है, मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है। आज के दिन संतानहीन दंपत्ति भी संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। कुंडली में व्याप्त दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

loksabha election banner

आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन उपवास या व्रत रखने से क्या-क्या लाभ होते हैं:

1. जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, उनके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण माना गया है। आज के दिन ऐसे दंपत्तियों को विधिपूर्वक उपवास रखना चाहिए और भगवान की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके पश्चात भगवान से अपने लिए संतान के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से संतानहीन दंपत्ति को संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

2. मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों की पूजा होती है। पितरों की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं। उनसे परिवार को सुख, समृद्धि और उन्नति का आशीष मिलता है।

3. यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो आपको आज मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन व्रत रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आ रही समस्याओं का निदान हो जाता है।

4. इसके अलावा आपकी कुंडली में अन्य कोई भी दोष हो, तो आज व्रत रखें। ऐसा करने से आपकी कुंडली के दोष दूर होते हैं।

Margashirsha Amavasya 2019: आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें पूजा का मुहूर्त और महत्व

5. मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शाम को भगवान शिव शंकर के मंदिर जाएं और वहां पर घी का दीपक जलाएं। इससे आपको भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।

6. आज के दिन कंबल, चादर, गर्म वस्त्र आदि गरीबों को दान करें। मार्गशीर्ष मास में दान करना पुण्यकारी और मंगलकारी माना गया है।

7. मार्गशीर्ष अमावस्या को तिल, तेल, उड़द की दाल, राई, रूई, साबूदाना, चने की दाल आदि का दान भी किया जाता है। हालांकि आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करें, तो वह आपके लिए कल्याणकारी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.