Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर आज जरूर करें ये 6 काम, ऐसे अशुभ ग्रहों को करें अनुकूल

Makar Sankranti 2020 वर्ष 2020 की मकर संक्रांति आज देशभर में मनाई जा रही है। आइए जानते हैं ​कि इस दिन क्या करें और क्या न करें।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 08:31 AM (IST)
Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर आज जरूर करें ये 6 काम, ऐसे अशुभ ग्रहों को करें अनुकूल
Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति पर आज जरूर करें ये 6 काम, ऐसे अशुभ ग्रहों को करें अनुकूल

Makar Sankranti 2020: वर्ष 2020 की मकर संक्रांति आज देशभर में मनाई जा रही  है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है, साथ ​ही दान करने की भी परंपरा है। इस दिन आप कुछ विशेष वस्तुओं का दान करके अपने अशुभ ग्रहों को अपने अनुकूल कर सकते हैं, जिससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे और जीवन में उन्नति होगी। बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्या करना चाहिए और अशुभ ग्रहों को अनुकूल करने के लिए किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

loksabha election banner

मकर संक्रांति पर करें ये काम

1. मकर सक्रांति के दिन प्रातः काल तिल का तेल तथा उबटन लगाकर स्नान करना चाहिए।

2. मकर संक्रांति पर करते हैं ये 6 विशेष काम।

तिल के तेल मिश्रित पानी से स्नान करना,

तिल का उबटन लगाना,

तिल से होम करना,

तिल डालकर जल पीना,

तिल से बने पदार्थ खाना,

तिल का दान देना। ये 6 कर्म तिल से ही करने का विधान है।

मकर संक्रांति पर क्या न करें

1. स्नान और दान से पूर्व भोजन न करें।

2. मकर संक्रांति के दिन या उससे एक दिन पूर्व मांस, मदिरा, धुम्रपान आदि का सेवन न करें।

3. घर आए भिक्षुक को खाली हाथ न लौटाएं।

4. मकर संक्रांति के दिन असत्य न बोलें, किसी को कटु वचन न कहें।

मकर सक्रांति पर अशुभ ग्रहों को ऐसे करें अनुकूल

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर पूजा, दान और व्रत तो करते ही हैं। इसके अतिरिक्त कुंडली के कमजोर ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन ग्रहों से संबंधित दान करने होंगे, जिससे उनके अशुभ फलों को कम करके शुभ फलों में वृद्धि हो सके।

1. सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर:- गेहूं, स्वर्ण, तांबा, बर्तन, गुड़, गाय, लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल चंदन आदि वस्तुओं का दान किसी गरीब ब्राह्मण आदि को दें।

2. चंद्र ग्रह के कमजोर होने पर:- चांदी की वस्तुएं, मोती, चावल, दूध, शंख, कपूर, दूध, दही, खीर आदि वस्तुएं किसी कन्या अथवा विवाहित महिलाओं को दें।

3. बुद्ध ग्रह के कमजोर होने पर:- साबुत मूंग, स्वर्ण, हरा वस्त्र, पन्ना, कस्तूरी, हरी सब्जियां, हरी घास किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। विशेष रूप से किसी किन्नर को हरे कपड़े के साथ हरी चूड़ी का दान अवश्य करें।

4. मंगल ग्रह के कमजोर होने पर:- मसूर की दाल, लाल कपड़ा, गेहूं, सोना, तांबा, लाल चंदन, मूंगा, गुड़, लाल बैल, मीठे पूए आदि किसी गरीब को दोपहर को दान करें।

5. शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर:- सफेद रेशमी कपड़ा, चावल, दही, घी, गाय-बछड़ा, हीरा, इत्र, कपूर, शक्कर, सफेद तिल, मेकअप का सामान, ओपल आदि सायंकाल के समय किसी स्त्री को दान करें।

6. बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने पर:- पीली मिठाइयां, केला, हल्दी, पीला धान्य, पीला वस्त्र, पुखराज, स्वर्ण, चने की दाल, शहद, केसर, शक्कर आदि किसी ब्राह्मण अथवा गुरु को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें।

7. शनि ग्रह के कमजोर होने पर:- काली उड़द, तेल, काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, स्टील के बर्तन, काला तिल, कम्बल, जूता, नीलम आदि वस्तुएं सायंकाल किसी वृद्ध को दान करें।

8. राहु ग्रह के कमजोर होने पर:- काले-नीले फूल, कोयला, नीला वस्त्र, कम्बल, गोमेद, उड़द, तेल, लोहा, मदिरा आदि किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।

9. केतु ग्रह के कमजोर होने पर:- काला फूल, चाकू, लोहा, छतरी, सीसा, लहसुनिया, दुरंगा कम्बल, कपिला गाय, बकरा, नारियल, कस्तूरी आदि वस्तुएं सायंकाल में दान करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.