Move to Jagran APP

Laxmi Puja: आज इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, हो जाएंगे धन-सम्पदा से भरपूर

Laxmi Puja आज शुक्रवार है और आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने से धन-सम्पदा शांती और समृद्धि का वास होता है। माता लक्ष्मा श्रीदेवियों में से एक देवी हैं और विष्णु जी की पत्नी हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 07:23 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:23 AM (IST)
Laxmi Puja: आज इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, हो जाएंगे धन-सम्पदा से भरपूर
Laxmi Puja: आज इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, हो जाएंगे धन-सम्पदा से भरपूर

Laxmi Puja: आज शुक्रवार है और आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने से धन-सम्पदा, शांती और समृद्धि का वास होता है। माता लक्ष्मा श्रीदेवियों में से एक देवी हैं और विष्णु जी की पत्नी हैं मान्यता है कि जो व्यक्ति इनकी पूजा करता है उसे दरिद्र, दुर्बल, कृपण, असंतुष्ट एवं पिछड़ेपन से मुक्ति प्राप्त होती है। अगर आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति का जीवन सुखों से भर जाता है। साथ ही धन की वर्षा भी होती है। अत: हम आपको शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा कैसे की जाए इसकी जानकारी दे रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा:

1. इस दिन सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नानादी कर लें।

2. जब पूजा करने बैठे तो ध्यान रहे की आपका मुखे पूर्व दिशा की ओर हो।

3. एक चौकी लें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इस पर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

4. अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो आपको अपने मंदिर में ऐसा तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें लक्ष्मी जी के हाथ से धन गिर रहा हो।

5. जो चौकी आपने रखी है उशके सामने चावल का ढेर रखें। इस पर शुद्ध जल भरा तांबे का पात्र रखें।

6. मां की फोटो या मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं।

7. मां लक्ष्मी को सफेद चंदन और सफेद फूल चढ़ाएं।

8. इन्हें इत्र भी अर्पित करें। इसका इस्तेमाल आप रोज कर सकते हैं।

9. मां लक्ष्मी की आरती गाएं। साथ ही मंत्रोच्चारण भी करें। ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पाप खत्म हो जाते हैं।

10. अगर आपका खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो मां के चरणों में हर दिन एक रुपये का सिक्का अर्पित करें। एक महीने बाद किसी सौभाग्य की धनी स्त्री को यह दे दें।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.