Move to Jagran APP

Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का करें जाप, बनी रहती है कृपा

Maa Laxmi Puja Mantra धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। आज शुक्रवार है और आज के दिन मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 12:10 PM (IST)
Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का करें जाप, बनी रहती है कृपा
Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्मी के इन 10 मंत्रों का करें जाप, बनी रहती है कृपा

Maa Laxmi Puja Mantra: धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। आज शुक्रवार है और आज के दिन मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी अलग-अलग तरीकों से पूजा की जाती है। इनकी पूजा करते समय अगर कुछ मंत्रों का जाप किया जाए मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। कहा जाता है कि इन विशेष मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं खत्म होने के साथ-साथ सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

loksabha election banner

1. ॐ धनाय नम:

इस मंत्र का जाप करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है। इसका शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला के साथ करना चाहिए।

2. धनाय नमो नम:

देवी मां के इस मंत्र का रोजाना 11 बार जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति की धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

3. ओम लक्ष्मी नम:

इस मंत्र का अगर जाप किया जाए तो व्यक्ति के घर में लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही घर में कभी अन्न और धन की कमी भी नहीं होती है। इस मंत्र का जाप कुशा के आसन पर ही करना चाहिए।

4. ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:

इस मंत्र का जाप किसी भी शुभ कार्य करने से पहले करें। अगर ऐसा किया जाए तो व्यक्ति का काम बन जाएगा।

5. लक्ष्मी नारायण नम:

इस मंत्र का जाप करने से दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इससे व्यक्ति की तरक्की भी होती है। साथ ही पति-पत्नी के बीच का संबंध भी अच्छा बना रहता है।

6. पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप 108 बार करें। इसका जाप स्फटिक की माला के साथ करें। इससे घर में हमेशा अन्न और धन बना रहता है।

7. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी की चांदी या अष्ट धातु की मूर्ति की पूजा करनी चाहिए।

8. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:

इस मंत्र का जाप 108 बार करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दौरान मंत्र का जाप कर सकते हैं।

9. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।

अगर आप कर्जे से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करें। इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

10. ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट

किसी भी कार्य में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना मेंं निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई है. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेंदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.