Hariyali Teej 2021 Shubh Muhurat : हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें महिलाओं के लिए क्यों है यह महत्वपूर्ण
Hariyali Teej 2021 Shubh Muhurat धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया को माता पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। इस साल का हरियाली तीज आज 11 अगस्त को है।
Hariyali Teej 2021 Shubh Muhurat : हरियाली तीज सावन मास में पड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। सावन मास जितना भगवान शिव को प्रिय है, उतना ही माता पार्वती को भी प्रिय है क्योंकि हिंदू मान्यता के अनुसार सावन मास शुक्ल पक्ष के तृतीया को माता पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन हुआ था। तभी से इस दिन को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। इस साल का हरियाली तीज आज 11 अगस्त को है, जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु और वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन शिव और पार्वती की विशेष रुप से पूजा की जाती है। आइये जानते हैं इस व्रत के महत्व और शुभ मुहूर्त के विषय में।
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज प्रारम्भ - 10 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट से
हरियाली तीज समाप्त - 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार को शाम 04 बजकर 53 मिनट तक
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत उदया तिथि को रखा जाता है। इसीलिए हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त दिन बुधवार को माना गया है।
हरियाली तीज महत्व
हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष विधि-विधान से की जाती है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। पत्नी अपने पति के दीर्घायु और सौभाग्यवती होने के लिए इस व्रत का पालन पूरी निष्ठा और श्रद्धा भाव के साथ करती हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'