Move to Jagran APP

Devi Maa Lakshmi: जानें, कैसे हुई मां लक्ष्मी की उत्पत्ति और क्या है इससे जुड़ी कथा

विष्णु पुराण के अनुसार चिरकाल में एक बार ऋषि दुर्वासा ने स्वर्ग के देवता राजा इंद्र को सम्मान में फूलों की माला दी जिसे राजा इंद्र ने अपने हाथी के सिर पर रख दिया। हाथी ने फूलों की माला को पृथ्वी पर फेंक दिया।

By Umanath SinghEdited By: Umanath SinghPublished: Thu, 25 Jun 2020 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 06:05 AM (IST)
Devi Maa Lakshmi: जानें, कैसे हुई मां लक्ष्मी की उत्पत्ति और क्या है इससे जुड़ी कथा
Devi Maa Lakshmi: जानें, कैसे हुई मां लक्ष्मी की उत्पत्ति और क्या है इससे जुड़ी कथा

Devi Maa Lakshmi:शुक्रवार का दिन देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां इतनी चंचल है कि वह किसी एक जगह पर अधिक समय तक नहीं रुकती है। ऐसे में मां की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को निरंतर इनकी पूजा-उपासना करनी चाहिए। मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु की अर्धांग्नी हैं और क्षीर सागर में उनके साथ रहती है। जबकि देवी मां दुर्गा उनकी मां है। आइए, जानते हैं कि मां लक्ष्मी की उत्पत्ति कैसे हुई और इससे जुड़ी धार्मिक कथा क्या है-

loksabha election banner

धार्मिक कथा

विष्णु पुराण के अनुसार, चिरकाल में एक बार ऋषि दुर्वासा ने स्वर्ग के देवता राजा इंद्र को सम्मान में फूलों की माला दी, जिसे राजा इंद्र ने अपने हाथी के सिर पर रख दिया। हाथी ने फूलों की माला को पृथ्वी पर फेंक दिया। यह देख ऋषि दुर्वासा क्रोधित हो उठे और उन्होंने राजा इंद्र को शाप दिया कि आपके इस अहंकार की वजह से आपका पुरुषार्थ क्षीण हो जाएगा और आपका राज-पाट छिन जाएगा।

इसके बाद कालांतर में दानवों का आतंक इतना बढ़ गया कि तीनों लोकों पर दानवों का आधिपत्य हो गया। इस वजह से राजा इंद्र का सिहांसन भी छिन गया। तब देवतागण भगवान विष्णु के शरण में जा पहुंचे। भगवान ने देवताओं को समुद्र मंथन की सलाह देते हुए कहा कि इससे आपको अमृत की प्राप्ति होगी, जिसका पान करने से आप अमर हो जाएंगे। इस अमरत्व की वजह से आप दानवों को युद्ध में परास्त करने में सफल होंगे।

भगवान के वचनानुसार, देवताओं ने दानवों के साथ मिलकर क्षीर सागर में समुद्र मंथन किया, जिससे 14 रत्न सहित अमृत और विष की प्राप्ति हुई। इस समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी की भी उत्पत्ति हुई, जिसे भगवान विष्णु ने अर्धांग्नी रूप में धारण किया।

जबकि देवताओं ने अमृत की प्राप्ति हुई, जिसका पान कर देवतागण अमर हो गये। कालांतर में देवताओं ने दानवों को महासंग्राम में परास्त कर अपना राज पाट प्राप्त किया। इस अमरत्व से राजा इंद्र ऋषि दुर्वासा के शाप से भी मुक्त हो गये।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.