Move to Jagran APP

Ganesh Aarti And Mantra: प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के मंत्रों का करेंगे जाप तो पूरी होंगी मनोकामनाएं

Ganesh Aarti And Mantra वैसे तो जब आप चाहें तब किसी भी भगवान की पूजा कर सकते हैं लेकिन फिर भी... हर दिन किसी भगवान को समर्पित किया गया है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 08:32 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 08:37 AM (IST)
Ganesh Aarti And Mantra: प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के मंत्रों का करेंगे जाप तो पूरी होंगी मनोकामनाएं
Ganesh Aarti And Mantra: प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के मंत्रों का करेंगे जाप तो पूरी होंगी मनोकामनाएं

Ganesh Aarti And Mantra: वैसे तो जब आप चाहें तब किसी भी भगवान की पूजा कर सकते हैं, लेकिन फिर भी... हर दिन किसी भगवान को समर्पित किया गया है। सभी भगवानों में प्रथम पूज्य माने जाने वाले श्री गणेश जी का दिन बुधवार है। इस दिन लोग गणेश जी की पूजा और व्रत करते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं श्री गणेश को लड्डू और मोदक बेहद पसंद हैं इसलिए लोग इनके भोग में इन्हीं को प्रसाद के तौर पर चढ़ाते हैं। अगर आप भी बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी का व्रत करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इनकी आरती और मंत्रों की जानकारी दे रहे हैं। तो चलिए पढ़ते हैं श्री गणेश जी की आरती और मंत्र।

loksabha election banner

भगवान श्री गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,

माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,

लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।

कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।

श्रीगणेश जी के बुद्धि दाता हैं। मन और श्रृद्धानुसार गणेश जी को याद करने से वो अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। गणेश जी के कुछ मंत्र ऐसे हैं जिनका सही उच्चारण श्रद्धापूर्वक करने से ये प्रसन्न हो जाते हैं। यहां हम आपको इनके कुछ मंत्रों की जानकारी दे रहे हैं।

श्रीगणेश जी के मंत्र:

1. श्री गणेशाय नम:

2. ॐ श्री गणेशाय नम:

3. गं गणपतये नम:

4. ॐ गं गणपतये नम:

5. ॐ गं ॐ गणाधिपतये नम:

6. ॐ सिद्धि विनायकाय नम:

7. ॐ गजाननाय नम.

8. ॐ एकदंताय नमो नम:

9. ॐ लंबोदराय नम:

10. ॐ वक्रतुंडाय नमो नम:

11. ॐ गणाध्यक्षाय नमः


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.