इस माह उदित हुए शनि का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
इस माह के बीते रविवार को शनिदेव उदित हो चुके हैं। पंडित दीपक पांडे से जानें कि आपकी राशि पर इस घटना का क्या प्रभाव पड़ेगा।
पिता सूर्य के साथ हैं शनि
पिछले 32 दिनों से दंडाधिकारी शनि गोचर में अस्त रहे थे। अब रविवार 20 जनवरी को प्रात 9 बजकर 38 मिनट पर वे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पर उदय होचुके हैं। उससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि वे उस समय उत्तरायण में उदित हुए हैं जब उनके पिता भी उत्रायण में हैं आैर उनकी राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैंं। यानि अब पिता आैर पुत्र हैं साथ साथ।
होगा व्यापक प्रभाव
शनि इन दिनों धनु राशि में हैं। जो कि धर्म गृह गुरू की राशि है। धनु में शनि का उदय होना कर्इ परिवर्तनों का कारक बनेगा। इन परिर्वतनों से देश की आर्थिक, सामाजिक आैर राजनीतिक स्थियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मौसमी बीमारियों आैर दुर्घटनाआें में वृद्घि का भी भय रहेगा। आम जनमानस को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, वहीं उद्योग धंधों में सुधार होगा, आैर नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण की गति में तेजी आयेगी। इसके अलावा विभिन्न राशियां भी प्रभावित होंगी।
राशियों पर प्रभाव
आइये जाने कि आपकी राशि के लिए शनि का उदय होना क्या लेकर आ रहा है। मेष राशि: शत्रुता में वृद्घि, वृष राशि: आय में बढ़ोत्तरी, परिवार में खुशहाली, मिथुन राशि: जीवनसाथी को कष्ट, परिवार में मनमुटाव, कर्क राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे, स्थान परिवर्तन से लाभ, सिंह राशि: माता पिता से मतभेद, धनहानि का योग, कन्या राशि: पदोन्नति, नौकरी या व्यापार में परिवर्तन, तुला राशि: आमदनी में बढ़ोत्तरी, अकस्मात धन लाभ, वृश्चिक राशि: पारिवारिक तनाव, व्यापार में नुकसान, निवेश से बचें, धनु राशि: आमदनी में बढ़ोत्तरी, यात्रा से लाभ, मकर राशि: कानूनी मामलों में सफलता, अकस्मात लाभ, कुंभ राशि: आय के नए स्रोत, पुराने विवादों से छुटकारा, आैर मीन राशि: अध्ययन में रुचि, आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।