Move to Jagran APP

Kaal Bhairav Stuti: आज के दिन करें काल भैरव स्तुति, बनी रहेगी कृपा

Kaal Bhairav Stuti आज शिव जी के रौद्र रूप काल भैरव की जयंती है। आज ही के दिन काल भैरव का अवतरण हुआ था। कहा जाता है कि इनका अवतरण मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 08:30 AM (IST)
Kaal Bhairav Stuti: आज के दिन करें काल भैरव स्तुति, बनी रहेगी कृपा
Kaal Bhairav Stuti: आज के दिन करें काल भैरव स्तुति, बनी रहेगी कृपा

Kaal Bhairav Stuti: आज शिव जी के रौद्र रूप काल भैरव की जयंती है। आज ही के दिन काल भैरव का अवतरण हुआ था। कहा जाता है कि इनका अवतरण मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को उसके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी, व्यापार में हानि, जीवन में कठिनाइयां, शत्रु पक्ष से होने वाली परेशानियां जैसी चीजों को झेलना पड़ रहा है तो उस व्यक्ति को भैरव स्तुति का पाठ अवश्‍य करना चाहिए।

loksabha election banner

मान्यता है कि अगर व्यक्ति को अपनी कोई मनोकामना पूर्ण करनी हो तो उसे सच्चे मन से भगवान श्री काल भैरव की पूजा करनी चाहिए। इसे भैरव अष्टमी और भैरव जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा व्यक्ति को काल भैरव की पूजा करते समय भैरव स्तुति का पाठ भी अवश्य करना चाहिए। इससे काल भैरव भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति पर विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

भैरव स्तुति:

ॐ जै-जै भैरवबाबा स्वामी जै भैरवबाबा।

नमो विश्व भूतेश भुजंगी मंजुल कहलावा

उमानंद अमरेश विमोचन जनपद सिरनावा।

काशी के कृतवाल आपको सकल जगत ध्यावा।

स्वान सवारी बटुकनाथ प्रभु पी मद हर्षावा। ॐ।।

रवि के दिन जग भोग लगावे मोदक मन भावा।

भीषण भीम कृपालु त्रिलोचन खप्पर भर खावा।

शेखरचंद्र कृपालु शशि प्रभु मस्तक चमकावा।

गल मुण्डन की माला सुशोभित सुन्दर दरसावा। ॐ।।

नमो-नमो आनंद कंद प्रभु लट गत मठ झावा।

कर्ष तुण्ड शिव कपिल त्रयम्बक यश जग में छावा।

जो जन तुमसे लगावत संकट नहिं पावा।

छीतरमल जब शरण तुम्हारी आरती प्रभु गावा।

ॐ जै-जै भैरवबाबा स्वामी जै भैरवबाबा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.