Move to Jagran APP

धनु राशि पर देव गुरु बृहस्पति हो रहे हैं वक्री, जानें राशियों पर प्रभाव के साथ देश में कैसे रहेंगे हालात

आगामी 9 अप्रैल 2019 को देव गुरु बृहस्पति धनु राशि पर वक्री हो रहे हैं। पंडित दीपक पांडे से जाने राशियों पर इसके प्रभाव और देश के हालात पर इसके असर को।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 12:25 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 03:47 PM (IST)
धनु राशि पर देव गुरु बृहस्पति हो रहे हैं वक्री, जानें राशियों पर प्रभाव के साथ देश में कैसे रहेंगे हालात
धनु राशि पर देव गुरु बृहस्पति हो रहे हैं वक्री, जानें राशियों पर प्रभाव के साथ देश में कैसे रहेंगे हालात

आगामी 9 अप्रैल 2019 को देव गुरु बृहस्पति धनु राशि पर वक्री हो रहे हैं। पंडित दीपक पांडे से जाने राशियों पर इसके प्रभाव और देश के हालात पर इसके असर को।

loksabha election banner

भारतीय ज्योतिष के अनुसार पीले रंग की वस्तुओं पर गुरु का अधिकार होता है। इसे सर्वाधिक शुभ ग्रह माना जाता है। इसकी दृष्टि श्रेष्ठ और सर्व विद कल्याणकारी होती है। यदि गुरु आपकी जन्म पत्रिका में लग्नेश होकर अथवा लग्न भाव में स्थित हो तो ऐसे व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति लंबी चौड़ी कद काठी वाला, थोड़ा गंभीर प्रकृति वाला, भूरे बालों वाला और अत्याधिक बुद्धिमान होता है। ऐसे देवगुरु बृहस्पति जो अपनी ही राशि धनु पर चल रहे हैं 9 अप्रैल 2019 को रात्रि काल 10:28 पर इसी राशि में वक्री हो रहे हैं और यह अवधि 22 अप्रैल 2019 तक रहेगी। यह 13 दिनों का कालखंड भारत की सीमा और राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

13 का संयोग
जब जब इस तरह की स्थितियां उत्पन्न होती हैं उथल पुथल नजर आती है। एक तो वैसे ही खरमास चल रहा है दूसरी तरफ देव गुरु बृहस्पति अपनी ही राशि पर 13 दिनों के लिए वक्री हो रहे हैं। यह 13 दिन राष्ट्र और 13 राज्यों के लिए विशेष रूप से 13 अप्रैल को चुनौतीपूर्ण रहेंगे। भारत में राजनीतिक दलों में अजीब सा माहौल नजर आएगा। जो राजनीतिक दल अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं वह बिखर सकते हैं। इन 13 दिनों में गुरु वक्री होने के कारण कई राजनीतिक दलों के लोग अन्य दलों के चुनाव चिन्ह पर वोटों के प्रचार करते हुए नजर आएंगे। आपकी राशि भी इन परिर्वतनों से प्रभावित होती दिखाई पड़ सकती है।

राशियों के अनुसार कैसा रहेगा 13 दिन का कालखंड
अब जान लेते हैं इस समयावधि में राशियों पर असर के बारे में : 

मेष राशि : आयु, आरोग्य, सुख के बुद्धि अभीष्ट कर्मों में सफलता, संतान पक्ष से सुखद अनुभूति, धन ऐश्वर्य की वृद्धि।

वृष राशि : कठिनाइयों में भी आशा के कारण दिखाई पड़ेगी, मानसिक अशांति, आर्थिक क्षेत्र में असंतुलन बढ़ेगा।

मिथुन राशि : कार्य व्यापार की सफलता के लिए विशेष सार्थक प्रयास करना होगा, विचारों में सहिष्णुता, परोपकार की भावना का उदय होगा, आर्थिक दृष्टि से गुरु सफलता दायक है, परंतु अन्य परेशानियों को बढ़ाने में सहायक है, कार्यों में आकस्मिक व्यवधान, स्वास्थ्य बाधा, मानसिक चिंता रहेगी।

सिंह राशि : अनुकूल परिणाम पाने के लिए प्रयास करना पड़ेगा, श्रम, संघर्ष, अभीष्ट सिद्धि प्राप्त होगी, संभाग में कमी होने के कारण आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण, स्वजनों से विघ्न बाधा, मित्रों से तनाव की स्थिति बनेगी।

तुला राशि : आपकी दृष्टि गुरु उन्नत करेगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा, धन ऐश्वर्य की वृद्धि होगी, आत्मबल, मनोबल की वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : विवाद हो सकता है, कार्य क्षेत्र में उन्नति एवं सफलता तथा अभीष्ट सिद्धि कठिन संघर्ष से ही प्राप्त होगी।

धनु राशि : भाग्य वृद्धि में सहायक, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी, जीवन शैली में सौभाग्य की वृद्धि होगी, पारिवारिक दायित्व का निर्वाह होगा।

मकर राशि : सामाजिक, राजनीतिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा, धन व्यय की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, नए निवेश के प्रति आकर्षण ही नहीं बढ़ेगा अपेक्षित सफलता भी मिलेगी, नौकरी में पदोन्नति होगी।

मीन राशि : श्रम एवं संघर्ष, परेशानियां, उलझनों को बढ़ाने वाला समय साबित होगा, अनावश्यक परिवर्तन, मानसिक चिंता, प्रतिपक्ष से कार्यों में गतिरोध, व्यय अधिक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.