July Month Festival 2022: देवशयनी एकादशी, सावन सोमवार सहित जुलाई माह में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
July Month Festival 2022 जुलाई माह में सावन सोमवार के साथ-साथ कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। जुलाई माह भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करने के लिए विशेष है। जानिए जुलाई माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में
नई दिल्ली, July Month Festival 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ जुलाई माह की शुरुआत हो ही है। जुलाई माह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस माह की शुरुआत ही जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ हो रहा है। इसके साथ जुलाई माह से ही भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में जाएंगे। जिसके साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो रही है। इन चार माह में भगवान शिव सृष्टि का संचार करेंगे। ऐसे में जुलाई माह में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस माह ही सावन माह की भी शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस माह जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ-साथ देवशयनी एकादशी,- सोम प्रदोष व्रत, गुरु पूर्णिमा, कोकिला व्रत, सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि सहित कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद भी इसी माह पड़ रही है। जानिअए जुलाई माह में पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में।
जुलाई 2022 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार
1 जुलाई शुक्रवार - जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ
3 जुलाई रविवार - विनायक चतुर्थी व्रत
5 जुलाई मंगलवार - स्कंद षष्ठी
6 जुलाई बुधवार - वैवस्वत पूजा
8 जुलाई शुक्रवार - भड़ली नवमी
9 जुलाई मंगलवार - आशा दशमी
10 जुलाई रविवार - देवशयनी एकादशी, वासुदेव, द्वादशी, चातुर्मास प्रारंभ
11 जुलाई सोमवार - सोम प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी, विजया पार्वती व्रत
13 जुलाई बुधवार - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा
14 जुलाई गुरुवार - श्रावण मास आरंभ, सावन माह
16 जुलाई शनिवार - गणेश चतुर्थी व्रत
19 और 26 जुलाई मंगलवार - मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई रविवार - कामिका एकादशी
25 जुलाई सोमवार - प्रदोष व्रत
28 जुलाई गुरुवार - हरियाली अमावस्या
31 जुलाई रविवार - हरियाली तीज
10 जुलाई- बकरीद
मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद 10 जुलाई को मनाया जाएगा। बकरीद कुर्बानी को याद रखने और उसे सलामी देने का त्योहार है। यह मीठी ईद के ठीक 2 महीने बाद आती है।
Pic Credit- Freepik/instagram
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'