Move to Jagran APP

July 2021 Vrat Evam Tyohar: कब है देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, सावन सोमवार व्रत? यहां देखें जुलाई के व्रत एवं त्योहार

July 2021 Vrat Evam Tyohar जुलाई 2021 में योगिनी एकादशी जगन्नाथ रथ यात्रा देवशयनी एकादशी चतुर्मास या मलमास ईद उल जुहा (बकरीद) गुरु पूर्णिमा आषाढ़ अमावस्या प्रदोष व्रत सावन सोमवार व्रत जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आपको जुलाई 2021 के व्रत एवं त्योहार की सूची दे रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 11:02 AM (IST)
July 2021 Vrat Evam Tyohar: कब है देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, सावन सोमवार व्रत? यहां देखें जुलाई के व्रत एवं त्योहार
July 2021 Vrat Evam Tyohar: कब है देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, सावन सोमवार व्रत? यहां देखें जुलाई के त्योहार

July 2021 Vrat Evam Tyohar: अंग्रेजी कैलेंडर का सातवां माह जुलाई का प्रारंभ आज से हो गया है। जुलाई माह व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। जुलाई 2021 में योगिनी एकादशी, जगन्नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी, चतुर्मास या मलमास, ईद उल जुहा (बकरीद), गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ अमावस्या, प्रदोष व्रत, सावन सोमवार व्रत जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको जुलाई 2021 के व्रत एवं त्योहार की सूची दे रहे हैं, ताकि आप समय से पूर्व इनके लिए अपनी तैयारी कर लें। इन व्रत एवं त्योहारों के अलावा इस माह में चार ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

loksabha election banner

इस माह में ही मलमास या चतुर्मास का प्रारंभ देवशयनी एकादशी से होगा, जिसमें चार माह के लिए पृथ्वी के पालनहार श्रीहरि विष्णु समेत सभी देव योग निद्रा में चले जाएंगे। पृथ्वी के संचालन का दायित्व देवों के देव महादेव संभालेंगे। चार माह तक वे जगत के पालनहार रहेंगे। चतुर्मास में विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस दौरान भगवान शिव की आराधना होगी। भगवान शिव का प्रिय मास सावन का भी प्रारंभ जुलाई में ही होगा।

 जुलाई 2021 के व्रत एवं त्योहार

02 जुलाई: दिन: शुक्रवार: शीतलाष्टमी, बसौड़ा

05 जुलाई: दिन: सोमवार: योगिनी एकादशी

07 जुलाई: दिन: बुधवार: बुध प्रदोष व्रत, बुध का मिथुन राशि में प्रवेश

08 जुलाई: दिन: गुरुवार: मासिक शिवरात्रि

09 जुलाई: दिन: शुक्रवार: आषाढ़ अमावस्या

11 जुलाई: दिन: रविवार: गुप्त नवरात्रि प्रारंभ

12 जुलाई: दिन: सोमवार: जगन्नाथ रथ यात्रा

13 जुलाई: दिन: मंगलवार: विनायक चतुर्थी

16 जुलाई: दिन: शुक्रवार: ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांति

17 जुलाई: दिन: शनिवार: शुक्र का सिंह में राशि परिवर्तन

20 जुलाई: दिन: मंगलवार: देवशयनी एकादशी, चतुर्मास, मलमास या चौमासा का प्रारंभ, मंगल का सिंह राशि में प्रवेश।

21 जुलाई: दिन: बुधवार: बुध प्रदोष व्रत, ईद उल जुहा (बकरीद), वामन द्वादशी

22 जुलाई: दिन: गुरुवार: विजया पार्वती व्रत, मंगला तेरस

23 जुलाई: दिन: शुक्रवार: आषाढ़ पूर्णिमा

24 जुलाई: दिन: शनिवार: गुरु पूर्णिमा

25 जुलाई: दिन: रविवार: श्रावण मास प्रारंभ

26 जुलाई: दिन: सोमवार: सावन सोमवार व्रत

27 जुलाई: दिन: सोमवार: मंगला गौरी व्रत, गणेश संकष्टी चतुर्थी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.