Move to Jagran APP

Holi Bhai Dooj 2021: आज है होली भाई दूज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और इसका महत्व

Holi Bhai Dooj 2021 हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया ​तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह होली के अगले दिन होता है। इस वर्ष होली भाई दूज आज 30 मार्च दिन मंगलवार को है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 07:26 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 07:28 AM (IST)
Holi Bhai Dooj 2021: आज है होली भाई दूज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और इसका महत्व
Holi Bhai Dooj 2021: आज है होली भाई दूज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और इसका महत्व

Holi Bhai Dooj 2021: हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया ​तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह होली के अगले दिन होता है। होली का त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को ​होता है। इस वर्ष होली भाई दूज आज 30 मार्च दिन मंगलवार को है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक करती हैं और उनके सुखद एवं निरोगी जीवन की कामना करती हैं, वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। होली भाई दूज का पूर्व बहनों और भाई के बीच प्रेम का पर्व है।

loksabha election banner

होली भाई दूज का मुहूर्त

चैत्र कृष्ण द्वितीया का प्रारंभ 29 मार्च को रात 08 बजकर 54 मिनट पर ही हो गया था, इसका समापन आज शाम 05 बजकर 27 मिनट पर होना है। उदया तिथि आज प्राप्त हो रही है तो आज ही होली का भाई दूज मनाया जा रहा है।

होली भाई दूज की पूजा विधि

आज के दिन बहनें स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके पश्चात अपने भाई को भोजन के लिए संदेशा भेज दें। भाई के आगमन पर उनका स्वागत सत्कार करें। फिर उनको ए​क आसन पर बैठा दें। इसके बाद उनके माथे पर तिलक लगाएं और उनका मुंह मीठा कराएं। ईश्वर से उनके दीर्घ, आरोय और सुखी जीवन की कामना करें। उनकी आरती उतारकर उनके पसंद का भोजन कराएं। वहीं, भाई अपनी बहन को उपहार दें और उनकी रक्षा का प्रण लें।

पौराणिक महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, भाई दूज वाले दिन यमराज हर वर्ष अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर जाते हैं। उन्होंने यमुना को आशीष दिया था कि भाई दूज वाले दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाएगा, तिलक लगवाएगा और भोजन ग्रहण करेगा, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और उसे कभी यम का भय नहीं होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.