Move to Jagran APP

December 2020 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज है विनायक चतुर्थी, जानें कब है विवाह पंचमी

December 2020 Weekly Vrat Evam Tyohar हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस सप्ताह में विवाह पंचमी यानी श्रीराम विवाह महोत्सव और विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये कब हैं?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 09:46 AM (IST)
December 2020 Weekly Vrat Evam Tyohar: आज है विनायक चतुर्थी, जानें कब है विवाह पंचमी
December 2020 Weekly Vrat Evam Tyohar: जानें कब है विवाह पंचमी और विनायक चतुर्थी?

December 2020 Weekly Vrat Evam Tyohar: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह चल रहा है। इस सप्ताह में विवाह पंचमी यानी श्रीराम विवाह महोत्सव और विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि ये कब हैं? 

loksabha election banner

दिसंबर 2020 के तीसरे सप्ताह के व्रत एवं त्योहार

18 दिसंबर, दिन: शुक्रवार: विनायक चतुर्थी

विनायक चतुर्थी 2020: मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी 18 दिसंबर दिन शुक्रवार को है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा विधि विधान से की जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु को दूर्वा और मोदक अर्पित किया जाता है। गणेश मंत्रों का जाप कल्याणकारी होता है।

19 दिसंबर, दिन: शनिवार: विवाह पंचमी

विवाह पंचमी 2020: इस वर्ष विवाह पंचमी 19 दिसंबर दिन शनिवार को है। यह हर वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ती है। इस तिथि को भगवान राम तथा माता सीता का विवाह हुआ था। इसे राम विवाह महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन राम और सीता जी का विवाह कराया जाता है।

जो बीत गया

14 दिसंबर, दिन: सोमवार: सोमवती अमावस्या, साल 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण

सोमवती अमावस्या: आज सोमवती अमावस्या के दिन नदी स्नान, दान का बड़ा महत्व है। पति की लंबी आयु के लिए सोमवती अमावस्या का व्रत रखा जाता है। मार्गशीर्ष अमावस्या को पितर अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, दान और पिंडदान भी किया जाता है।

सूर्य ग्रहण 2020: आज 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण है। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आज शाम को 07 बजकर 03 मिनट से लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका प्रभाव भी नहीं होगा।

15 दिसंबर, दिन: मंगलवार: धनु संक्रांति

धनु संक्रांति 2020: सूर्य देव 15 दिसंबर दिन मंगलवार को धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो मकर संक्रांति तक धनु राशि में रहेंगे। सूर्य जब एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्रांति कहा जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.