Move to Jagran APP

Pradosh Vrat 2022: शिवजी की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें

Pradosh Vrat 2022 शास्त्रों और पुराणों में निहित है कि रवि वार का प्रदोष व्रत करने से आरोग्य जीवन व्यतीत करता है। साथ ही व्रती दीर्घायु एवं प्रसन्न चित्त रहता है। अतः व्यक्ति विशेष को भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा पूर्वक भक्ति कर प्रदोष व्रत करना चाहिए।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 03:09 PM (IST)
Pradosh Vrat 2022: शिवजी की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें
Pradosh Vrat 2022: शिवजी की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन इन मंत्रों का जाप जरूर करें

Pradosh Vrat 2022: सप्ताह के सातों दिनों को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को नाम से पुकारा जाता है। माघ माह का पहला प्रदोष व्रत रविवार 30 जनवरी को पड़ रहा है। अत: यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। शास्त्रों और पुराणों में निहित है कि रवि वार का प्रदोष व्रत करने से आरोग्य जीवन व्यतीत करता है। साथ ही व्रती दीर्घायु एवं प्रसन्न चित्त रहता है। अतः व्यक्ति विशेष को भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा पूर्वक भक्ति कर प्रदोष व्रत करना चाहिए। साथ ही शिवजी की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय इन मंत्रों का जाप जरूर करें-

loksabha election banner

1.

भगवान शिव पंचाक्षर मंत्र

ॐ नमः शिवाय।

इस मंत्र के एक स्फटिक माला जाप से व्यक्ति का तन-मन शुद्ध हो जाता है। साथ ही व्यक्ति पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। अत: शिवजी को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप अवश्य करें।

2.

-महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥

ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से कृपाचार्य ने मृत्यु को भी जीत लिया है। अतः यह मंत्र बहुत प्रभावकारी है। खासकर दुःख , संकट और घातक बीमारी के समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप बहुत फलकारी होता है।

2.

-भगवान शिव गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।

इस मंत्र के जाप से व्यक्ति और व्यक्ति के सकल परिवार का कल्याण होता है। व्यक्ति इस मंत्र को रोजाना जाप कर सकता है। खासकर सोमवार के दिन एक माला का जाप विशेष फलदायी होता है। वहीं, प्रदोष व्रत के दिन जाप करने से अक्षय फल प्राप्त होता है।

3.

रुद्र गायत्री मंत्र:

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।

इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4.

ओम साधो जातये नम:।।

ओम वाम देवाय नम:।।

ओम अघोराय नम:।।

ओम तत्पुरूषाय नम:।।

ओम ईशानाय नम:।।

ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

5.

शिव मंत्र-

ॐ नमः शिवाय।

नमो नीलकण्ठाय।

ॐ पार्वतीपतये नमः।

ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.