Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2020 Pregnant Lady: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें

Chandra Grahan 2020 Pregnant Lady आज लगने वाले चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष बातों का ख्याल रखना होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 11:55 AM (IST)
Chandra Grahan 2020 Pregnant Lady: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें
Chandra Grahan 2020 Pregnant Lady: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 10 बातें

Chandra Grahan 2020 Pregnant Lady: वर्ष 2020 का पहला चंद्र ग्रहण आज पौष पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह आज राम 10 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ होगा, जो शनिवार तड़के 02 बजकर 40 मिनट पर मोक्ष होगा। 4 घंटे से अधिक देर तक रहने वाले चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को कुछ खास बातों का ख्याल रखना होता है, ताकि उनके बच्चे पर इसका गलत असर न हो।

loksabha election banner

आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय अन्न, जल या फल ग्रहण नहीं करना चाहिए। ग्रहण में भोजन करना और जल पीना वर्जित माना गया है।

2. ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुएं जैसे कैंची, सुई या चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

3. चंद्र ग्रहण के समय महिलाओं को भगवान का ध्यान करना चाहिए।

4. ग्रहण खत्म होने के बाद ही स्नान करें। ग्रहण काल में स्नान करना वर्जित है।

5. आपका चंद्रमा कमजोर है तो आप ग्रहण काल में ओम चंद्राय नम: मंत्र का जाप कर सकती हैं।

6. ग्रहण के समय भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें। ग्रहण खत्म होने पर स्वयं स्नान करने के बाद मूर्तियों को भी गंगा जल से स्नान कराने के पश्चात पूजा कर सकती हैं।

7. चंद्र ग्रहण खत्म होने पर घर में गंगा जल का छिड़काव करें, जिससे नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

8. ग्रहण समाप्ति के बाद गर्भवती महिलाओं को तुलसी का पत्ता गंगा जल के साथ ग्रहण करना चाहिए।

9. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय चंद्रमा को न देखें। गर्भवती महिलाओं के चंद्रमा को देखने से बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

10. गर्भावस्था में ग्रहण काल के दौरान कपड़ों की सिलाई भी वर्जित माना गया है।

11. चंद्र ग्रहण के समय नकारात्मकता को दूर करने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.