Move to Jagran APP

Brihaspatiwaar Puja Vidhi: इस तरह करें बृहस्पतिवार की पूजा, बनी रहती है सुख-शांति

Brihaspatiwaar Puja Vidhi आज बृहस्पतिवार है। आज के दिन व्रत किया जाता है। साथ ही व्रत कथा भी सुनी जाती है। बृहस्पतिवार का व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही धन-संपत्ति की भी प्राप्ति होती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 06:20 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 06:20 AM (IST)
Brihaspatiwaar Puja Vidhi: इस तरह करें बृहस्पतिवार की पूजा, बनी रहती है सुख-शांति
इस तरह करें बृहस्पतिवार की पूजा, बनी रहती है सुख-शांति

Brihaspatiwaar Puja Vidhi: आज बृहस्पतिवार है। आज के दिन व्रत किया जाता है। साथ ही व्रत कथा भी सुनी जाती है। बृहस्पतिवार का व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही धन-संपत्ति की भी प्राप्ति होती है। कई लोग यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। इससे परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथबुद्धि और शक्ति का भी वरदान प्राप्त होता है। अगर आप भी आज बृहस्पति की पूजा कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी पूजा-विधि बता रहे हैं।

loksabha election banner

इस तरह करें बृहस्पतिवार की पूजा:

1. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं। फिर साफी पीले रंग के कपड़े पहनें।

2. सबसे पहले सूर्य देव व मां तुलसी और शालिग्राम भगवान को जल अर्पित करें।

3. फिर विष्णु जी की विधिवत पूजन करें। इनकी पूजा के लिए पीली वस्तुओं का ही इस्तेमाल करें।

4. पीले फूल, चने की दाल, पीली मिठाई, पीले चावल और हल्दी का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है।

5. फिर केले के पेड़ के तने पर चने की दाल चढ़ाएं और पूजा करें। केले के पेड़ पर हल्दी वाला जल अर्पित करें।

6. चने की दाल के साथ केले के पेड़ की जड़ो में मुन्नके भी अर्पित करें।

7. फिर घी का दीपक जलाएं। केले के पेड़ की आरती करें।

8. इसी पेड़ के पास बैठ जाएं और व्रत कथा का पाठ करें।

9. इस दिन व्रत भी रखा जाता है। फिर सूर्य ढलने के बाद ही भोजन किया जाता है। अगर इस दिन पीली वस्तुएं खाएं तो ही बेहतर है।

10. इस दिन नमक का उपयोग नहीं किया जाता है। प्रसाद के रूप में केले को रखें। लेकिन अगर आपने व्रत रखा है तो केला न खआएं। केला दान में दे दें।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.