Move to Jagran APP

Amavasya 2022 Date And Timing In Hindi: जानें, साल 2022 में कब-कब है अमावस्या, देखें यहां पूरी लिस्ट

Amavasya 2022 Date And Timing In Hindi इस दिन पूजा जप तप का विधान है। शास्त्रों में निहित है कि अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर पूजा करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। वहीं अमावस्या के दिन दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 09:42 AM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 09:42 AM (IST)
Amavasya 2022 Date And Timing In Hindi: जानें, साल 2022 में कब-कब है अमावस्या, देखें यहां पूरी लिस्ट
Amavasya 2022 Date And Timing In Hindi: जानें, साल 2022 में कब-कब है अमावस्या, देखें यहां पूरी लिस्ट

Amavasya 2022 Date And Timing In Hindi: हिंदी पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की पाक्षिक यानी चतुर्दशी के एक दिन बाद अमावस्या पड़ती है। इस दिन पूजा, जप, तप का विधान है। शास्त्रों में निहित है कि अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर पूजा करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, अमावस्या के दिन दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। अत: देशभर में श्रद्धालु अमावस्या के दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही तिल तर्पण भी करते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2022 में कब-कब अमावस्या है-

loksabha election banner

-पौष अमावस्या रविवार 2 जनवरी, 2022 को है। पौष अमावस्या तिथि 2 जनवरी को देर रात 3 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर 3 जनवरी को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी।

-माघ अमावस्या मंगलवार 1 फरवरी, 2022 को है। माघ अमावस्या तिथि 31 जनवरी को दोपहर में 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 1 फरवरी को दिन में 11 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

-फाल्गुन अमावस्या बुधवार 2 मार्च, 2022 को है। फाल्गुन अमावस्या तिथि 2 मार्च को देर रात 1 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च को रात में 11 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी।

-चैत्र अमावस्या शुक्रवार 1 अप्रैल, 2022 को है। चैत्र अमावस्या तिथि 31 मार्च को दोपहर में 12 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 1 अप्रैल को सुबह में 11 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी।

-वैशाख अमावस्या शनिवार 30 अप्रैल, 2022 को है। वैशाख अमावस्या तिथि 30 अप्रैल को देर रात 12 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 1 मई को देर रात 1 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी।

-ज्येष्ठ अमावस्या सोमवार 30 मई, 2022 को है। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 29 मई को दोपहर में 2 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 30 मई को शाम में 5 बजे समाप्त होगी।

-आषाढ़ अमावस्या बुधवार 29 जून, 2022 को है। आषाढ़ अमावस्या तिथि 28 जून को सुबह में 5 बजकर 53 मिनट पर शुरू होकर 29 जून को सुबह में 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी।

-सावन अमावस्या गुरुवार 28 जुलाई, 2022 को है। सावन अमावस्या तिथि 27 जुलाई को रात में 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर 28 जुलाई को रात में 11 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी।

-भाद्रपद अमावस्या शनिवार 27 अगस्त, 2022 को है। भाद्रपद अमावस्या तिथि 26 अगस्त को दोपहर में 12 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 27 अगस्त को दोपहर में 1 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी।

-अश्विन अमावस्या रविवार 25 सितंबर, 2022 को है। अश्विन अमावस्या तिथि 25 सितंबर को देर रात 3 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर 26 सितंबर को देर रात 3 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी।

-कार्तिक अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर, 2022 को है। कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम में 5 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 25 अक्टूबर को शाम में 4 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी।

-मार्गशीर्ष अमावस्या बुधवार 23 नवंबर, 2022 को है। मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 23 नवंबर को सुबह में 6 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर को सुबह में 4 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी।

-पौष अमावस्या शुक्रवार 23 दिसंबर, 2022 को है। मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 22 शाम में 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 23 दिसंबर को दोपहर में 3 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.