Aaj Ka Panchang: आज है मंगला गौरी व्रत एवं पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल
Aaj Ka Panchang 7 July 2020 आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। श्रावण मास में हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत होता है।
Aaj Ka Panchang, 7 July 2020: आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन मंगलवार है। श्रावण मास में हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत होता है। आज के दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए मां मंगला गौरी की पूजा करते हैं। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज की भद्रा: रात्रि 09:11 बजे से 08 जुलाई को प्रात: 09:19 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी का पूजन।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष द्वितीया 09 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया, श्रवण नक्षत्र 23 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात घनिष्ठा नक्षत्र, विषकुंभ योग 20 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात प्रीती योग, मकर में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
07 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 23 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय रात 09 बजकर 21 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 08 जुलाई को सुबह 07 बजकर 17 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
आज श्रावण मास का दूसरा दिन है। आज के दिन मां गौरी की पूजन करना शुभ होता है। आज के दिन आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने वाले हैं तो आपके लिए अभिजित मुहूर्त, अमृत काल और विजय मुहूर्त का समय उत्तम हो सकता है। इसके लिए आप किसी ज्योतिषी से भी संपर्क कर सकते हैं।