April Weekly Numerology Predictions: अंक 7 वालों की आमदनी बढ़ने वाली है, जानें 8 और 9 का अंकफल
April Weekly Numerology Predictions अप्रैल 2021 का अंतिम सप्ताह चल रहा है। जागरण अध्यात्म में आज हम यहां इस लेख में बता रहे हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 26 अप्रैल से 02 मई के बीच कैसा रहेगा।
April Weekly Numerology Predictions: अप्रैल 2021 का अंतिम सप्ताह चल रहा है। जागरण अध्यात्म में आज हम यहां इस लेख में बता रहे हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 26 अप्रैल से 02 मई के बीच कैसा रहेगा। जानते हैं भविष्यफल अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील
अंक फल: महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों से नए संपर्क स्थापित होंगे। आमदनी में भी वृद्धि होगी और धन की कमी की वजह से रुके हुए कार्य अब सम्पन्न हो पायेंगे। एडवरटाइजिंग के प्रोफेशन से संबंद्ध लोगों को तरक्की मिल सकती है। घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में अधिक नजदीकियां आएंगी और आपसी समझ बढ़ेगी। गलत आदतों जैसे नशे इत्यादि से दूरी बनाये रखें।
शुभ अंक: 16, 25
शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति
अंक फल: यह समय आपके प्रति लोगों के कठोर व्यवहार के नजरिये से मुश्किल रहने वाला है। अपने उच्च अधिकारी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसे तो आप आपसी समझ से सुलझा भी लेंगे, लेकिन निजी जीवन में थोड़े अधिक संयम का परिचय देना होगा। परिवार के ही कुछ लोग आपको पुराने समय में लिए गए कुछ गलत फैसलों के लिए निंरतर जिम्मेदार ठहराएंगे। इससे आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं और जीवन में थोड़ा अकेलापन महसूस होगा। अधिक वाद-विवाद में ना उलझें। बहुत जल्द स्थितियां आपके पक्ष में हो जायेंगी।
शुभ अंक: 8, 17
शुभ रंग: काला, नीला, भूरा
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी
अंक फल: यह सप्ताह आपके लिए विशेष रूप से फलदाई रहने वाला है। दूसरों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। सोने में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए उपयुक्त समय है। आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा, जिसका अच्छा प्रभाव आपके गृहस्थ जीवन पर पड़ेगा। सप्ताह के अंत में सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में भी कोई चिंता वाली बात नहीं है।
शुभ अंक: 9, 27
शुभ रंग: गुलाबी, लाल
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सुरेश रैना।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '