November Weekly Numerology Predictions: अंक 4 वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग, 5 और 6 वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
November Weekly Numerology Predictions नवंबर माह का अंतिम सप्ताह प्रारंभ हो गया है। यह सप्ताह 23 नवंबर से 29 नवंबर तक है। अंक 4 5 और 6 वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
November Weekly Numerology Predictions: नवंबर माह का अंतिम सप्ताह प्रारंभ हो गया है। यह सप्ताह 23 नवंबर से 29 नवंबर तक है। अंक 4, 5 और 6 वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
अंक: 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: D, M तथा T
स्वामी ग्रह: राहु
स्वभाव: व्यवहार कुशल, रहस्यमयी व्यक्तित्व, चकित करने वाले
अंक फल: दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है। काम की अधिकता के चलते निजी जीवन के लिए भी अधिक वक्त नहीं निकाल पाएंगे। हालांकि यह व्यस्तता आपके करियर के लिए लाभदायी सिद्ध होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। फर्नीचर के व्यापार से जुड़े हैं, तो आपको अपने किसी परिचित की मदद से बड़ा आर्डर मिल सकता है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: बुधवार
4 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: बराक ओबामा, एस. रामानुजन, सरदार पटेल, अमित शाह, श्रीदेवी।
अंक: 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: E, H, N तथा X
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, कर्मशील, चतुर, तार्किक
अंक फल: इस सप्ताह आपको पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन दोनों में ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय का भरपूर लाभ उठाने के लिए नकारात्मक विचार त्याग दें और सबसे जरुरी कार्यों के ऊपर ही अपना ध्यान केन्द्रित रखें। संतान के विवाह को लेकर भी बात आगे बढ़ सकती है। अंतिम निर्णय लेने से पहले सामने वाले व्यक्ति और परिवार के बारें में पूरी जानकारी हासिल करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: शनिवार
5 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: अल्बर्ट आइंस्टीन, विलियम शेक्सपियर, विराट कोहली, आमिर खान।
अंक: 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: U, V तथा W
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: आकर्षक, कलाप्रेमी, मित्र बनाने में माहिर, शांतिप्रिय
अंक फल: व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय किसी की बातों में आकर ना करें। जान बूझकर दिए गए गलत परामर्श के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है, जिसके कारण आपको कुछ जरुरी सामानों की खरीददारी कुछ समय के लिए टालनी पड़ सकती है। आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी, हालांकि माता को जोड़ों के दर्द से सम्बंधित समस्या हो सकती है।
शुभ अंक: 24
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: शुक्रवार
6 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: रविन्द्रनाथ टैगोर, भगत सिंह, रोनाल्ड रीगन, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '