November Weekly Numerology Predictions: करियर में बदलाव अंक 3 वालों को पहुंचाएगा फायदा, 1 और 2 अंक वाले पढ़ें अंकफल
November Weekly Numerology Predictions 2020 का यह 11वां महीना भी जाने को है। इस महीने का यह आखिरी पूर्ण सप्ताह है। 23 नवंबर से 29 तक का यह सप्ताह अंक 1 से 3 तक वालों के लिए कैसा रहेगा बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
November Weekly Numerology Predictions: 2020 का यह 11वां महीना भी जाने को है। इस महीने का यह आखिरी पूर्ण सप्ताह है। 23 नवंबर से 29 तक का यह सप्ताह अंक 1 से 3 तक वालों के लिए कैसा रहेगा, बता रहे हैं अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
अंक: 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: A, I, J, Q तथा Y
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: दृढ निश्चयी, नेतृत्वकर्ता, ईमानदार
अंक फल: आप एक बेहद स्वाभिमानी व्यक्ति है, जिन्हें अपने बनाए सिद्धांतों पर चलना पसंद है। इसी स्वभाव के कारण आप कभी-कभी जल्द ही क्रोधित भी हो जाते हैं। कार्यस्थल पर विशेष तौर पर इस सप्ताह अपने इसी स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण करना होगा अन्यथा यह आपके करियर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। व्यापार के सम्बन्ध में अधिक जोखिम भरे निवेश ना करें। अपनी संतान के साथ बिताया कुछ वक्त आपको बेहतर महसूस कराने में सहायक होगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
शुभ दिन: रविवार
1 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: बिल गेट्स, मुकेश अम्बानी, रतन टाटा, इंदिरा गाँधी, माइकल जैक्सन।
अंक: 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: B, K तथा R
स्वामी ग्रह: चंद्रमा
स्वभाव: कल्पनाशील, भावुक, रचनात्मक
अंक फल: जिन पर आप बहुत अधिक भरोसा करते हैं, उन्हीं के व्यवहार से आपको निराशा हो सकती है। ऑफिस में अपना जरुरी काम किसी अन्य सहयोगी के भरोसे ना छोड़ें। बाद में पछतावा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपको तनाव से दूर रखने में मदद करेगा। पुत्र के करियर को लेकर कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक: 25
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: गुरुवार
2 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: थॉमस एडिसन, महात्मा गाँधी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, राजकुमार हिरानी, ओशो।
अंक: 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: C, G, L तथा S
स्वामी ग्रह: गुरु
स्वभाव: स्वाभिमानी, साहसी, दूरदर्शी, संकल्पवान
अंक फल: उम्मीदों के अनुसार प्रगति नहीं होने के कारण करियर में परिवर्तन करने का मन हो सकता है। इस अवधि में करियर के सम्बन्ध में किया गया बदलाव दीर्घावधि में आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी व्यर्थ के कामों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। खांसी, जुकाम से सम्बंधित समस्या हो सकती है। ऐसे में लापरवाही न करें और चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।
शुभ अंक: 24
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: मंगलवार
3 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: स्वामी विवेकानंद, वारेन बफे, रजनीकांत, अब्राहिम लिंकन, युवराज सिंह।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '