November Weekly Numerology Predictions: अंक 07 वालों के लिए सफलता वाला है यह सप्ताह, पढ़ें अंक 08 और 09 का अंकफल
November Weekly Numerology Predictions नवंबर 2021 का चौथा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बता रहे हैं कि अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 22 नवंबर से 28 नवंबर के बीच कैसा रहेगा।
November Weekly Numerology Predictions: अंग्रेजी कैलेंडर के 11वें माह नवंबर का चौथा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बता रहे हैं कि अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 22 नवंबर से 28 नवंबर के बीच कैसा रहेगा। जानते हैं भविष्यफल अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील
अंक फल: यह सप्ताह आपको बहुत हद तक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। जहां आर्थिक रूप से आपकी स्थिति पहले से अच्छी हो पाएगी वही आपका रुतबा भी बढ़ेगा। इस समय का उपयोग अपने जनसंपर्क का और अधिक विस्तार करें। इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत लोगों के लिए मान-सम्मान की दृष्टि से यह अच्छा समय है। आपके व्यवहार में बदलाव पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 16, 25
शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति
अंक फल: ऐसी परिस्थितियां बनती दिख रही है कि इस अवधि में शुरू किये गए काम आप समय रहते पूरा नहीं कर पायेंगे। ऐसा कोई महत्वपूर्ण काम है जिसे कुछ वक्त के लिए स्थगित किया जाना संभव है तो ऐसा ही करें। अपने करीबी लोगों से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं मिल पाने से निराशा हो सकती है। कुछ समय के लिए आपको सेहत सम्बन्धी समस्या भी परेशान कर सकती है। अतः इस समय थोड़ा सावधानी के साथ चलना जरुरी है।
शुभ अंक: 8, 17
शुभ रंग: काला, नीला, भूरा
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी
अंक फल: अपने जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान नही मिल पाने से मन में वर्तमान परिस्थितियों के प्रति गुस्से की भावना रहेगी। लेकिन आपको समझना होगा कि धीरज खोने से कभी कोई समाधान हासिल भी नहीं होता है। अतः शांत दिमाग के साथ मौजूदा हालात का विश्लेष्ण करें। अपना ध्यान समस्या से अधिक समाधान की ओर केंद्रित रखें| आपके शुभचिंतकों का व्यवहार आपको संबल प्रदान करेगा।
शुभ अंक: 9, 27
शुभ रंग: गुलाबी, लाल
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सुरेश रैना।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''