October Weekly Numerology Predictions: अंक 08 वालों को बिजनेस में लाभ का योग, पढ़ें अंक 07 और 09 का अंकफल
October Weekly Numerology Predictions अक्टूबर 2021 का पांचवा सप्ताह शुरु हो गया है। आज जागरण अध्यात्म में हम आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बताने वाले हैं कि अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा।
October Weekly Numerology Predictions: अक्टूबर 2021 का पांचवा सप्ताह शुरु हो गया है। आज जागरण अध्यात्म में हम आपको अंक ज्योतिष के आधार पर बताने वाले हैं कि अंक 7 से 9 तक के जातकों के लिए यह सप्ताह 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा। आइए अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी से जानते हैं आपका भविष्यफल।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: निडर, आत्मविश्वासी, विश्लेषण करने में निपुण, कल्पनाशील
अंक फल: कार्यस्थल की परिस्थितयों में मनोनुकूल बदलाव देखने को मिलेगा। सरकारी विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के मनवांछित स्थान पर स्थानांतरण के योग बने रहे हैं। बीमा क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आर्थिक लिहाज से समय थोड़ा प्रतिकूल सा प्रतीत होगा। इस समय को भविष्य की तैयारी करने के लिए काम में लें। घर से जुड़े काम आपको सप्ताह के अंत में व्यस्त रखेंगे।
शुभ अंक: 16, 25
शुभ रंग: हल्का पीला, सुनहरा
शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, रविवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना कैफ, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर, सैफ अली खान, अरविन्द केजरीवाल, शाहिद कपूर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: एकांतप्रिय, लीडर, गंभीर, अनुशासित, शांत प्रवृति
अंक फल: सप्ताह की शुरुआत महत्वपूर्ण कार्य करने से कीजिये। आपके लिए फायदेमंद समय है। इस दौरान आपके द्वारा हाथ में लिए गए नए काम लाभदायक साबित होंगे। परिचित के माध्यम से व्यापार से संबंधित फायदा होने के योग दिख रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्राओं में आपका आना-जाना लगा रहेगा। चक्कर आने की समस्या हो सकती है। खाना-पीना हल्का रखें व जंक फ़ूड से दूर ही रहें। परिवार में कोई विवाद चल रहा रहा है, तो उसके सुलझने का रास्ता खुल सकता है।
शुभ अंक: 8, 17
शुभ रंग: काला, नीला, भूरा
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, सौरव गांगुली, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, बेंजामिन फ्रेंकलिन, शिल्पा शेट्टी, अनिल कुंबले, मनमोहन सिंह।
अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ हो)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: सिद्धांतवादी, उत्साही प्रवृति, आक्रामक, परोपकारी
अंक फल: आपका अधिकांश वक्त काम करते हुए ही व्यतीत होगा। इस सप्ताह आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को इस अवधि में कोई विशेष उपलब्धि या सम्मान हासिल हो सकता है। लोगों के बीच आपकी छवि पहले से बेहतर होगी। लाइफ पार्टनर के साथ मामूली नोंक-झोंक हो सकती है। संतान को करियर के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते देख आपके मन को प्रसन्नता और संतुष्टि होगी।
शुभ अंक: 9, 27
शुभ रंग: गुलाबी, लाल
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार
9 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सलमान खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, गैलिलियो, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सुरेश रैना।
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''