Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 25th June To 1st July 2023: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 25th June To 1st July 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 24 Jun 2023 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2023 04:21 PM (IST)
Weekly Numerology Horoscope 25th June To 1st July 2023: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Horoscope 25th June To 1st July 2023: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

loksabha election banner

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस सप्ताह व्याकुलताएं और उलझनें बढ़ सकती हैं। नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोग जॉब स्विच कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग परेशान हो सकते हैं। जीवन में बहुत अधिक परिवर्तन परेशानी पैदा कर सकती है। अतः सतह (ज्यादा बदलाव न करें) पर रहकर काम करने की कोशिश करें।

सेहत: किसी भी चीज की अति सेहत के लिए सही नहीं होती है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। नई बीमा पॉलिसियों पर विचार-विमर्श हो सकता है। डॉक्टरों से कोई चीज़ छुपाना आपको असमंजस में डाल सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

शिक्षा: ग्रुप स्टडी के लिए नए दोस्त जुड़ सकते हैं। बेहतर अनुभव आपकी योजनाओं को प्रभावशाली बना सकती है। किसी भी प्रकार का ध्यान भटकाना हानिकारक हो सकता है। बेहतर एकाग्रता और सफलता के लिए प्रतिदिन अंबिका मंत्र का जाप करें।

रिलेशनशिप: बच्चों जैसा व्यवहार करने से जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। सोच समझकर बोलें। अनावश्यक चीजों में व्यस्त रहने से समय बर्बाद हो सकता है। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें और एक दूसरे के कार्य की सराहना करें।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: भावनाओं में बहकर कार्य करने से ऑफिस में परेशानी पैदा हो सकती है। हार्ड वर्क पर ध्यान दें। लंबे समय तक काम करने से तनावग्रस्त हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोग बिना जांचे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। भावनात्मक फैसले बड़े मुद्दों का कारण बन सकते हैं।

स्वास्थ्य: अवसाद के रोगी चिंतित हो सकते हैं। डायबिटीज और मोटापा के मरीजों का नए उपचार की तलाश में समय व्यतीत होगा। असहज महसूस करने से सकारात्मक ऊर्जा का व्यय होगा। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

शिक्षा: भावनात्मक लगाव रखने से ध्यान भटक सकता है। कार्य को निश्चित समय में पूरा न करने के चलते कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। इससे एकाग्रता भंग हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशनशिप: किसी से अत्यधिक उम्मीद रखने के चलते दिल टूट सकता है। अनावश्यक नाटक और बहस में पड़ने से झगड़े हो सकते हैं। बीते दिनों को याद करने से कोई फायदा नहीं है। अतः बीते दिनों को दोहराने की कोशिश न करें।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: इस सप्ताह खर्च उम्मीद से ज़्यादा होगा। भविष्य का डर आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। पैसों की तंगी के कारण जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। कारोबारी लोग नए निवेश के लिए धन की कमी महसूस कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा न मिलने से तनाव बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मामूली स्वास्थ्य समस्याओं पर समय और पैसा खर्च हो सकता है। भविष्य की चिंता करने से तनाव बढ़ सकता है। इससे मन में नकारात्मक ख्याल आ सकता है। फास्ट फूड खाने से बचें। पेट से संबंधित विकारों से परेशान हो सकते हैं।

शिक्षा: दिन भर काम करना और कभी आराम न करना और न ही खेलना, जैक को सुस्त बना देता है। इसके लिए नियमित अंतराल पर ब्रेक लें। बहुत अधिक कठोर फैसले लेने से आगे बढ़ने में रुकावट पैदा हो सकती है।

रिलेशनशिप: रिश्ते में अत्यधिक पोजेसिव स्वभाव से आप असहज महसूस कर सकते हैं। सभी के लिए हमेशा उपलब्ध रहने से कुछ लोगों को निराशा हाथ लग सकती है।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: पिछले सप्ताह से लगातार काम करने के चलते तनाव और थकान की समस्या हो सकती है। आराम के लिए भी समय निकालें। इससे काम को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। कारोबार करने वाले लोगों को पुराने दोस्तों के साथ यात्रा करनी होगी। पुराने दोस्तों से मिलेंगे और उनमें से कुछ की मदद करेंगे।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह सेहत पर ध्यान देने के लिए तैयार रहेंगे। सुस्ती, थकान और बेचैनी जैसी छोटी-मोटी समस्याओं के निदान पर अधिक समय व्यतीत हो सकता है। चिकित्सा की शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग दंत चिकित्सक, त्वचा रोग विशेषज्ञ जैसे अन्य विकल्पों में प्रवेश ले सकते हैं।

शिक्षा: इस सप्ताह आपके काम और ज्ञान की सराहना हो सकती है। लोग आपके कार्य करने की इच्छा शक्ति को स्वीकार्य करेंगे। छात्र अपने वरिष्ठों के सहयोग से काफी संतुष्ट हो सकते हैं। कुछ लोग उन चीजों पर समय और पैसा खर्च करेंगे जो उन्हें खुशी देती हैं।

रिलेशनशिप: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पार्टनर से प्यार और प्रशंसा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। इससे आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। वीक ऑफ पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आगामी बजट पर पार्टनर के साथ बातीचीत हो सकती है।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इसके चलते भागदौड़ बढ़ सकती है। आय के नए रास्ते बनेंगे। विदेश यात्रा आपको व्यस्त रख सकती है। कारोबार से जुड़े लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए पुराने और नए सहयोगियों से मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: पिछले कुछ हफ्तों से छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। इससे सेहत में सुधार होगा। उन लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद सुखद रहेगा, जो लंबे समय से ध्यान कर रहे हैं।

शिक्षा: मास कम्युनिकेशन के छात्र सीखने के नए तरीके तलाशने में सफल होंगे। शिक्षा के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। ऐसे लोग जो नवीन पाठ्यक्रम की पढाई शुरू करने में टाल मटोल कर रहे हैं। वे अब नए पाठ्यक्रम में दाखिला लेंगे।

रिलेशनशिप: परिवार के साथ जुड़े रहने और परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का आनंद लें। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। रिश्ते में शादी को लेकर खरीदारी की योजना बन सकती है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: ऑफिस की पॉलिटिक्स से आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। इससे आप उत्तेजित भी हो सकते हैं। बुरे लोगों से दूर रहें या उनसे दूर रहने के उपाय ढूंढे। आमदनी कम होने से कारोबार से जुड़े लोगों को तनाव महसूस हो सकता है। अपनी योजनाओं को लेकर सतर्क रहें।

स्वास्थ्य: ओवरटाइम काम करने के चलते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे। चीजों को पर्सनली लेने की कोशिश न करें। इस सप्ताह तनाव को हैंडल करना थोड़ा कठिन होगा। मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

शिक्षा: अपने काम को रोजाना नियमित समय पर करने की कोशिश करें। इस सप्ताह बैकलॉग काफी भारी हो सकता है। पढ़ाई को बेहतर ढंग से करने हेतु समय निकालें। इसके लिए नवीन समय सारिणी बना सकते हैं। वरिष्ठों के साथ समय गुजारें। इससे परिस्थिति को समझने की कला जागृत होगी।

रिलेशनशिप: अत्यधिक काम करने से तनाव और थकान की समस्या हो सकती है। इससे आप असहज महसूस कर सकते हैं। ज्यादा सोचने से आप स्वयं अपने द्वारा बुने जाल में उलझ सकते हैं। समय निकाल कर आराम अवश्य करें।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: प्रशासनिक कार्यों का तनाव काम के बोझ को बढ़ा सकता है। कारोबार से जुड़े लोग संपत्ति क्रय पर धन खर्च करेंगे। अंतिम समय में आपके काम बन सकते हैं। बॉस के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। हालांकि, कार्य के प्रति उत्साह अनिवार्य है।

स्वास्थ्य: चिंता करने से मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से बचें। माता-पिता की सेहत पर भी ध्यान दें। डॉक्टर के पास जाने से खर्च बढ़ सकता है।

शिक्षा: सरकारी नौकरी या कोर्स करना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। असामान्य मुद्दों के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे कार्य को निश्चित समय पर करने में भी परेशानी हो सकती है।

रिलेशनशिप: बहुत ज़्यादा कूटनीति के कारण पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। चीज़ों को पर्सनली लेने से बचें। निवेश करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: काम का अत्यधिक दबाव महिलाओं के लिए परेशान करने वाला हो सकता है। महिला बॉसों का सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। महिला उत्पादों के कारोबार से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से आप परेशान हो सकती हैं। एक ही समय में बहुत सारे मुद्दे काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े डॉक्टर इस सप्ताह व्यस्त रहेंगे।

शिक्षा: डिजाइनिंग या रचनात्मकता से संबंधित हाई स्टडी करने वालों को स्पष्ट मार्ग मिलेगा। डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कठिन हो सकता है।

रिलेशनशिप: पार्टनर के अड़ियल व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। अत्यधिक खर्च भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक चीजों की खरीदारी जेब पर भारी पड़ सकती है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: ऑफिस की पॉलिटिक्स से कार्य को सही ढंग से करने में कठिनाई हो सकती है। कारोबारी लोग अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च करेंगे। नये निवेश को लेकर सतर्क रहें।

स्वास्थ्य: बदलते मौसम में खुद को सेहतमंद रखना चुनौतीपू्र्ण हो सकता है। जिन चीजों से आपको उलझन होती हैं। उन्हें हटा दें या उन चीजों से दूरी बना लें। सेहत के प्रति सावधान रहें और जोखिम लेने से बचें। सेहत में सुधार हेतु नए डॉक्टर से मिलना पड़ सकता है।

शिक्षा: किसी भी चीज को जल्दबाजी में करने से गलतियां हो सकती हैं। इस दौरान महत्वपूर्ण तथ्य को प्रस्तुत करना भूल सकते हैं। किसी कार्य के सबमिशन के समय सावधानी बरतें। अतिरिक्त कीमत पर नई किताबें और नोट्स  खरीद सकते हैं। विज्ञान से संबंधित हायर स्टडी करने वाले इस सप्ताह अधिक व्यस्त रहेंगे।

रिलेशन: पार्टनर से बेवजह अनबन हो सकती है। पार्टनर के साथ कठोर व्यवहार न करें। इससे रिश्ते मधुर हो सकते हैं। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। पार्टनर की पसंद का गिफ्ट खरीदें।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.