Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 11th June To 17th June 2023: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 11th June To 17th June 2023 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल जानिए टैरो कार्ड और ज्योतिष की एक्सपर्ट पल्लवी एके शर्मा से।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 11 Jun 2023 02:51 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jun 2023 02:51 PM (IST)
Weekly Numerology Horoscope 11th June To 17th June 2023: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Horoscope 11th June To 17th June 2023: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

loksabha election banner

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: किसी भी विषय को हल्के में न लें। इसके पीछे कोई राजनीति हो सकती है। खासकर, ऑफिस कार्य को लेकर सतर्क रहें। सभी लोगों पर विश्वास करने की भूल न करें। कारोबार से जुड़े लोग जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें। किसी भी कार्य को विस्तार रूप देने के लिए समय सही नहीं है।

सेहत: सेहत के लिए यह सप्ताह चुनौती भरा रह सकता है। किसी भी विषय को हल्के में लेने की भूल न करें। सावधानी इलाज से बेहतर है। आप स्वस्थ हैं, यह ढोंग करने की कोशिश न करें। शरीर के निचले हिस्से में कुछ परेशानी हो सकती है। ध्यान करें, यह मददगार साबित होगा।

शिक्षा: बहुत अधिक व्याकुलता विलंब और निराशा का कारण बन सकती है। नियमों का पालन करना मददगार साबित हो सकता है। पीएचडी या कोई अन्य मास्टर डिग्री करने वाले लोगों को पढ़ाई पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पीले रंग का अधिक इस्तेमाल करें।

रिलेशनशिप: जीवनसाथी के प्रति वित्तीय मुद्दों को लेकर असंतोष हो सकता है। खुद को शांत करने के लिए नए-नए तरीके आजमा सकते हैं। उत्तर दें पर दोबारा एक्ट न करें। कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं जो अपनी नेगेटिव और ईर्ष्यालु बातों से आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: इस सप्ताह आप अधिक सक्रिय रह सकते हैं। समर्पण भाव से काम करने को प्राथमिकता दें। इससे लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। हालांकि, परिणाम मन मुताबिक नहीं मिलेगा।

स्वास्थ्य: हड्डियों से संबंधित रोगों के लिए कठिन समय है। शरीर में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों की जांच करें। बातों को दिल पर लेने से बचें। घर पर मौजूद वास्तु दोष को दूर करें। जीवन को व्यवस्थित ढंग से जीने की कोशिश करें।

शिक्षा: निरंतर प्रयास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार साबित होंगे। सीनियर्स से मदद मिलेगी। अत्यधिक परिश्रम करने से तनावग्रस्त हो सकते हैं।

रिलेशनशिप: मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है। मन में इस प्रकार की भावनाएं पैदा हो सकती हैं। यथार्थवादी होकर जमीन से जुड़े रहें। अधिक अपेक्षा से निराशा हो सकती है। साथियों और मित्रों से संबंध में बदलाव हो सकते हैं। रिएक्शन न देना ही अच्छा रहेगा।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: भावनाओं में बहकर काम लेने से बचें। नए प्रयास और जिम्मेदारी आएगी। काम और निजी जीवन को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होगा। कारोबारी लोग निवेश करेंगे। इसमें परिवार के सदस्यों का भी साथ मिलेगा।

स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी है। दर्द से राहत पाने के लिए इस सप्ताह नए उपचार आजमाए जा सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव या सुधार कर आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शिक्षा: पढ़ाई प्राथमिकता रहेगी लेकिन परिवार के लोगों के सहयोग से आपका मनोबल और बढ़ेगा। आप जिस विषय के लिए नामांकन कराना चाहते हैं, उसके लिए पुनर्विचार जरूर कर लें। विषय को लेकर मन में संशय पैदा हो सकता है।

रिलेशनशिप: रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी और प्रियजनों के साथ रहेंगे। पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिल सकता है। हालांकि, इस दौरान गफलत भी पैदा हो सकती है। अति करने से बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल करें। 

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: ऑफिस में तनाव लेना नुकसानदेह हो सकता है। अपने निर्णयों का ध्यान रखें। बेस्ट करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोग निवेश हेतु तनाव लेने से बचें।

स्वास्थ्य: दवाओं का ओवरडोज मानसिक सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इलाज में खर्च का बोझ बढ़ सकता है। आसान शब्दों में कहें तो बजट अव्यवस्थित हो सकता है। सही दिनचर्या का पालन करें। साथ ही संतुलित आहार लें। 

शिक्षा: शेड्यूल विफल हो सकता है। सबमिशन में देरी होने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। गैजेट्स के चलते धन और समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं। वरिष्ठों से जानकारी प्राप्त कर खुद को अपडेट करने का प्रयास करें।

रिलेशनशिप: रिलेशनशिप में ओवर एक्टिंग सही नहीं होगा। इससे रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। बहुत अधिक काम का दबाव भी आपको अलग करने की चाहत पैदा कर सकता है।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: नए प्रोजेक्ट और अनुबंध इस सप्ताह मिल सकते हैं। इस सप्ताह यात्रा की योजना बार-बार हो सकती है। तनाव दूर करने के लिए प्रकृति से जुड़ें। कारोबारी लोग यह सुनिश्चित करने के तरीके खोज लेंगे कि बिजनेस में कैसे मुनाफा बढ़ाया जाए।

स्वास्थ्य: सेहत में इस सप्ताह काफी सुधार दिखेगा। स्वास्थ्य और लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना फायदेमंद साबित होगा। संतुलित आहार लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। साथ ही सहनशक्ति बढ़ेगी। एक्सरसाइज के लिए टाइम निकाल सकते हैं।

शिक्षा: नियमित अध्ययन फायदेमंद हो सकता है। आप अपनी परीक्षाओं को क्रैक करने में सक्षम होंगे। अपनी किताबों और नोट्स का ध्यान रखें, चीज़ें खो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र काफी फोकस्ड हो सकते हैं।

रिलेशनशिप: परिवार के साथ यात्रा करना सुखद अनुभव प्रदान कर सकता है। अपने प्रियजनों और परिवार के साथ जुड़कर अपने समय का आनंद लें। एक दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखें। शॉपिंग की योजना बना सकते हैं।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: काम के लिए यात्रा की प्लानिंग फायदेमंद हो सकती है। वरिष्ठों के साथ अपनी आवश्यकताओं पर चर्चा करें और भविष्य के लिए योजनाएं तैयार करें। कारोबार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे। नए निवेश की योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए नए डॉक्टरों से मिल सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने से आप व्यस्त रह सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए लाइफस्टाइल आर्टिकल या साहित्य पढ़ें। लाइफस्टाइल में विशेष सुधार करें। भविष्य के लिए योजना बनाना फायदेमंद हो सकता है।

शिक्षा: कठिन प्रतिस्पर्धा को परिश्रम के बल पर जीत सकते हैं। शिक्षा के लिए नए स्थानों पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। आपके ज्ञान और तार्किक शक्ति की सराहना की जा सकती है।

रिलेशनशिप: निरंतर प्रयासों से रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आप जो कहते हैं उसका ख्याल रखें। अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करें और उनके साथ यात्रा की योजना बनाएं। इस सप्ताह अपने परिवार के साथ समय बिताएं।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: काम के लिए यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इससे आप व्यस्त रह सकते हैं। आपके विचारों का मूल्यांकन किया जा सकता है। मौसम बदलने से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग प्रदर्शनी में भाग लेने की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होने से आप आनंद की अनुभूति कर सकते हैं। नई दवा लेने से सेहत में सुधार होगा। खान-पान और दिनचर्या में व्यापक बदलाव होगा।

शिक्षा: पढ़ाई को लेकर यात्रा हो सकती है। सिलेबस को प्रस्तुत करने के लिए आपको प्रभारी नियुक्त किया जा सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। नए पाठ्यक्रम एक्सप्लोर करें और अपनी पसंद के लिए आवेदन करें। मन के संशय को दूर करने के लिए केसर का तिलक लगाएं।

रिलेशनशिप: रिश्ते को मधुर बनाने के लिए दोनों तरफ से प्रयास जरूरी है। इस सप्ताह आप एनर्जेटिक रह सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। इसके लिए आप लोगों की राय भी ले सकते हैं।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: किसी कार्य को दोबारा करने से तनावग्रस्त हो सकते हैं। अत्यधिक काम का बोझ पारिवारिक और निजी जीवन को परेशान कर सकता है। कारोबारी लोग कुछ काम को बंद करने की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: कुछ मसले फिर से उठ सकते हैं। इससे आप थोड़े झंझट में पड़ सकते हैं। दवा फिर से शुरू की जा सकती है। जो लोग लंबे समय बाद स्वस्थ हुए हैं, वे कुछ और समय के लिए आराम करने की योजना बना सकते हैं। अपनी पॉलिसी पर पैनी नजर रखें।

शिक्षा: इस सप्ताह करियर के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए घर का माहौल बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पुस्तकों का दान करें।

रिलेशनशिप: जीवनसाथी ऐसा व्यवहार कर सकता है जैसे समय सही नहीं चल रहा है। समान विचारधारा वाले मित्रों से मिलने के लिए समय निकालें। यात्रा की योजना टल सकती है। सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश हो सकता है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: कार्य क्षेत्र में सभी दिशाओं से परेशानी आ सकती है। आप इससे तनावग्रस्त हो सकते हैं। किसी कार्य के पूरा होने में समय लग सकता है। काम का बोझ बढ़ सकता है। जोखिम भरे निवेश की योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य: बहुत अधिक काम का बोझ तनाव और चिंता की समस्या पैदा कर सकती है। जीवन में व्याप्त नकारात्मकता को दूर करें। आप क्या कहते हैं और क्या करते हैं, इसका ध्यान रखें। वास्तु दोष को करने के लिए पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर स्नान करें।

शिक्षा: समय पर कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और जुनून चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नए पाठ्यक्रम पहले से थोड़े भिन्न हो सकते हैं और उन्हें शेड्यूल करना कठिन हो सकता है। यात्रा और योजना में बदलाव परेशान कर सकता है।

रिलेशन: पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। वीकेंड के लिए यात्रा का प्लान बन सकता है। धन वृद्धि के लिए निवेश करने पर विचार करें। इसके लिए समय निकाल कर निवेश करने की नई संभावनाओं पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.