Number 8 Numerology 2021: करियर में लगाएंगे लंबी छलांग, पढ़ें अंक 8 का वार्षिक अंकफल
Number 8 Numerology 2021 नववर्ष आ चुका है। नया साल नई उम्मीदें लेकर आया है। जागरण अध्यात्म में आज हम अंक ज्योतिष के आधार पर आपको बता रहे हैं कि आपके लिए नया साल 2021 कैसा रहेगा। अंक 8 वाले पढ़ें अपना वार्षिक अंकफल।
Number 8 Numerology 2021: अंक ज्योतिष के जरिये आप के जीवन में होने वाली घटनाओं और उनसे आपके करियर से लेकर लव लाइफ और स्वास्थ्य तक पर पड़ने वाले प्रभावों के बारें में जान सकते हैं। ऐसे में हम अंक ज्योतिष की इस प्राचीन विधा के जरिए आपको बताएंगे कि नववर्ष 2021 का पूरा साल आपके लिए कैसा बीतेगा, जीवन के किस क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी और कहां आपको अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
नववर्ष 2021
वर्ष 2021 का कुल योग 5 (2+0+2+1+=5) है और अंक 5 का संबध स्वतंत्रतापूर्ण जीवन, यात्राओं, परिवर्तनों और नए लोगों से मुलाकातों से है। अतः वर्ष 2021 में लोग व्यावसायिक और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपेक्षाकृत रूप से अधिक उत्सुक रहेंगे। हालांकि इस दौरान जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपने धैर्य और समझदारी का परिचय भी देना होगा।
यहां बताया गया अंक भविष्यफल आपके मूलांक पर आधारित है और यह मूलांक आपकी जन्म तिथि के जरिए ज्ञात किया जाता है। तो आइये जानते है कि आपके लिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा-
वर्ष 2021: अंक 8 का भविष्यफल (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वभाव: 8 मूलांक वाले लोगों में लीडरशिप का गुण बचपन से ही होता है। आपका गंभीर, मेहनती और अनुशासित होना, आपको एक अच्छा और लोकप्रिय लीडर बनाता है। आप बड़े ही सुंदर तरीके से चीजों को मैनेज और व्यवस्थित करना जानते हैं। दूसरों के स्वभाव को आप बहुत आसानी से परख लेते हैं।
अंक फल: अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी के मुताबिक अंक 8 का स्वामी ग्रह शनि है। आप एक बहुत ही परिपक्व और गंभीर प्रकृति के व्यक्ति हैं। आपकी जीवनशैली और काम करने के तरीके में भी आप अत्यधिक धैर्य और संयम का परिचय देते हैं, लेकिन वर्ष 2021 में आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने स्वभाव से हटकर अधिक उत्साह और प्रखरता के साथ काम करते नजर आयेंगे। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार की बाधा आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगी और इस वर्ष आप करियर के लिहाज से आप एक बड़ी और महत्वपूर्ण छलांग लगाने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
करियर: निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कार्यस्थल पर अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके द्वारा किये गए काम से प्रसन्न होकर आपके बॉस आपकी पदोन्नति कर सकते हैं। इस अवधि में काम करने में भी आपका अधिक मन लगेगा। कारोबारियों के लिए यह साल शानदार रहेगा और उनके कारोबार में तेजी से वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष सफलता लेकर आएगा।
आर्थिक स्थिति: आपको यह वर्ष आर्थिक रूप से बहुत मजबूत कर जाएगा। इसके चलते लम्बे समय से अटके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी आप पूरे कर पायेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
परिवार: पारिवारिक जीवन के लिहाज से कुछ विपरीत परिस्थितयां हो सकती हैं। आपके द्वारा कही बातों को लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं, जिसके कारण कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी और सुझबूझ के जरिये इन स्थितियों से भी आसानी से निपट लेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। दिनचर्या में लापरवाही के चलते साल के प्रारंभ में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। संतुलित दिनचर्या और नियमित व्यायाम आपके सेहतमंद बने रहने के लिए दो सबसे जरुरी चीजें है।
शुभ अंक: 4, 17, 22
शुभ रंग: काला, नीला, भूरा
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
8 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, बेंजामिन फ्रेंकलिन, अनिल कुंबले, जॉन अब्राहम, शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख और सौरव गांगुली।