Move to Jagran APP

राशिफल 24 फरवरी 2020 : धनु राशि वालों को सताएगा अज्ञात भय, जानिए बचने के लिए क्‍या करें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 24 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 08:00 AM (IST)
राशिफल 24 फरवरी 2020 : धनु राशि वालों को सताएगा अज्ञात भय, जानिए बचने के लिए क्‍या करें
राशिफल 24 फरवरी 2020 : धनु राशि वालों को सताएगा अज्ञात भय, जानिए बचने के लिए क्‍या करें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

 

आज का पंचांग

24 फरवरी 2020 सोमवार

फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

मेष : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृष : उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबी यात्रा की दिशा में सफलता मिलेगी।

कर्क : संतान के कारण चिंतित रहेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या : आर्थिक मामलों में सचेत रहें। अज्ञात शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय मिलेगा।

तुला : शासनसत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु : अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। भय पर विजय पाने के लिए हवन करें। संबंधों में मधुरता आएगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। आर्थिक तनाव का दबाव रहेगा।

मकर : आर्थिक दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ : धन, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन : रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.