राम नवमी 2018: आइए आपको ले चलें वहां जहां कण-कण में बसे हैं राम
चलिए आज आपको देश के जम्मू में बने प्रसिद्ध राम मंदिर रघुनाथ मंदिर की सैर कराते हैं। यह मन्दिर आकर्षक स्थापत्य कला का श्रेष्ठ उदाहरण है।
एक सदी से पुराना मंदिर
रघुनाथ मंदिर भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के जम्मू शहर में स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर है। यह मंदिर आकर्षक वास्तुकला का नमूना है। इस मंदिर को का र्निमाण करीब 1822 में शुरू हुआ और 1860 तक चला। बताते हैं कि इसे महाराजा गुलाब सिंह ने बनवाना शुरू किया था। हालाकि इसका पूर्ण निर्माण महाराजा रणजीतसिंह के काल में हो पाया था। इस मंदिर परिसर में 7 ऐतिहासिक धार्मिक स्थल मौजूद है और इनमें से प्रत्येक का अपना शिखर है।
मंदिर का स्थापत्य
यह मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रमुख एवं अनोखे मंदिरों में से एक है। मंदिर के भीतर की दीवारों पर तीन तरफ से सोने की परत चढ़ी हुई है। इसके अलावा मंदिर के चारों ओर कई मंदिर स्थित है जिनका सम्बन्ध रामायण काल के देवी-देवताओं से हैं, हालाकि मुख्य रूप से ये भगवान राम को ही समर्पित है। मंदिर के स्थापत्य में मुगल कालीन शैली का प्रभाव काफी स्पष्ट झलकता है, जो इसके स्पाइरल आकार के स्तंभों से दिखता है। मंदिर का मुख्य भवन सिख स्थापत्य से प्रभावित है। मंदिर की दीवारों में नीचे की तरफ करीब 300 देवी देवताओं के खूबसूरत भित्ती चित्र उकेरे गऐ हैं। मुख्य मंदिर के 15 पैनलों में रामायण, महाभारत और भगवत गीता की कथाओं को बताती हुई पेंटिंग बनी हुई हैं।