Move to Jagran APP

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पहनाएं राशि के अनुसार इस रंग के वस्त्र, होगी हर कामना पूरी

Janmashtami 2022 हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। जानिए राशि के अनुसार कान्हा को कौन से रंग के वस्त्र पहनाना होगा शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 10:19 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 08:12 AM (IST)
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पहनाएं राशि के अनुसार इस रंग के वस्त्र, होगी हर कामना पूरी
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पहनाएं इस रंग के वस्त्र

नई दिल्ली, Janmashtami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दो दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। कुछ पंचांग के अनुसार 18 को, तो कुछ के अनुसार 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना शुभ माना रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। लेकिन इस बार अष्टमी तिथि के दिन रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र नहीं लग रहा है। ऐसे में मथुरा, वृंदावन सहित कुछ अन्य कृष्ण तीर्थों पर 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। अगर आप भी जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं, तो प्रसिद्ध सेलिब्रिटी ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी से जानें कि बाल गोपाल को राशि के अनुसार किस रंग के वस्त्र पहनाने से वह जल्द प्रसन्न होंगे।

loksabha election banner

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर करें भगवान श्रीकृष्ण की षोडशोपचार पूजन विधि, जानें शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को राशि के अनुसार पहनाएं वस्त्र

मेष राशि

जन्माष्टमी के खास मौके पर भगवाग कृष्ण को हरे रंग के वस्त्र पहना सकते हैं। इस रंग के वस्त्र पहनाने से वह जल्द प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान को स्नान आदि कराने के बाद गुलाबी रंग के वस्त्र पहना सकते हैं।

मिथुन राशि

कान्हा जी को अगर इस दिन लहरिया वस्त्र पहनाए जाएंगे तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले इस दिन देवकीनंदन का सफेद वस्त्र से श्रृंगार करें। इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक बाल-गोपाल को इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनाएं। ऐसा करने से आपके घर सुख समृद्धि आएगी।

कन्या राशि

जन्माष्टमी के दिन कन्या राशि वाले लोग भगवान लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।

तुला राशि

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को केसरिया या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोग अगर इस जन्माष्टमी कान्हा जी को लाल वस्त्र पहनाएंगे, तो उन्हें परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग इस दिन भगवान को पीले वस्त्र पहनाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक बाल गोपाल का श्रृंगार नीले रंग के वस्त्र से करें। इसके

कुंभ राशि

इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर भगवान को नीले रंग वाले वस्त्र पहनाएं। इसके

मीन राशि

इस दिन अगर इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को पीताम्बरी वस्त्र पहने तो काफी लाभदायक होगा।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.