Move to Jagran APP

Weekly Love Horoscope 11 To 17 June 2023: लव राशिफल से जानिए, किन राशियों को प्रेम क्षेत्र में मिल रहा है लाभ?

Weekly Love Horoscope 11th June To 17th June 2023 जून का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी राशियों को यह जिज्ञासा है कि उनके लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक लव राशिफल।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 10 Jun 2023 06:07 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 06:07 PM (IST)
Weekly Love Horoscope 11 To 17 June 2023: लव राशिफल से जानिए, किन राशियों को मिल रहा है लाभ?

नई दिल्ली, आध्यात्म ड़ेस्क | Weekly Love Horoscope 11th June To 17th June 2023: जून का महीना शुरू हो चुका है। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सनातन पंचांग के अनुसार वर्तमान में आषाढ़ का महीना चल रहा है। सनातन धर्म में आषाढ़ के महीने का विशेष महत्व है। साथ ही इस सप्ताह में कई ग्रह एवं नक्षत्र अपनी चाल बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। साथ ही इन ग्रहों का प्रभाव जातकों के लव लाइफ पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं-साप्ताहिक लव राशिफल।

loksabha election banner

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपसी मतभेद उत्पन्न कर सकता है। आपका पार्टनर आपके व्यवहार को लेकर आपसे दूरी बना सकता है। अच्छा होगा आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। अपने साथी के साथ अपने संबंध को लेकर चर्चा करें और उनके साथ समय बिताएं।

वृषभ राशि

यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के लिए ठीक रहने वाला है। परंतु पार्टनर से कुछ बातों पर मतभेद बना रहेगा, आपका पार्टनर आपको कुछ समय के लिए इग्नोर कर सकता है। परंतु इससे आपके लव लाइफ में कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी, आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहेगा। हो सकता है वह अपने मन की दबी बात इस सप्ताह आपसे करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव वाला बना रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताना, इस सप्ताह थोड़ा मुश्किल होगा। आप किसी विशेष काम के लिए बाहर जा सकते हैं, जिससे आपका मिलना और बात करना प्रभावित हो सकता है। जिस कारण आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है ,अपने साथी के लिए समय निकालें। उन्हें गिफ्ट आदि देकर खुश करने का प्रयास करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ी नोक झोंक वाला रहेगा। आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है। साथी को समय न देने पर पार्टनर नाराज हो सकता है। ! अच्छा होगा अपने साथी को समय दें। उनके साथ कुछ समय बिताएं। आपका साथी आपसे हमेशा खुश रहेगा।

सिह राशि

प्रेम प्रसंग में पड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति के कहने पर आप अपने पार्टनर को संदेह की दृष्टि से देख सकते हैं, जिस कारण आपसी मतभेद बढ़ सकता है। आपका साथी आपसे दूर जा सकता है। अच्छा होगा आप अपने संदेह को दूर करें। अपने पार्टनर के साथ बैठकर इस विषय पर बात करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मस्त रहने वाला है, आप अपने साथी के प्यार को इस सप्ताह महसूस कर पायेंगे। आज तक जिस बात का इंतजार आप कर रहे थे। आपका साथी अपने मन की बात आपसे शेयर करेगा। आप दोनों अपने प्यार में डूबे रहेंगे। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहने वाला है, परंतु आपको अपने साथी के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है, इस सप्ताह आपका साथी आपके व्यवहार के कारण आप से दूरी बना सकता है। अच्छा रहेगा आप अपने मन की बात को समझने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं, उनकी बातों को महत्व दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपने पार्टनर के साथ आप बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका साथी आप से अपने मन की बात कह सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय उपयुक्त है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपका पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा। वह आपके लिए पूर्ण समर्पित रहेगा। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। आपके परिवार के लोग आपके इस रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे, जिस कारण कुछ प्रॉब्लम आ सकती है। आपका साथी आपका सहयोग करेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सोच विचार कर चलने वाला है, किसी व्यक्ति के कारण प्रेम कहानी में परेशानी आ सकती है। अच्छा होगा किसी की कही सुनी बातों पर आप विश्वास न करें। आवेश में आकर कोई फैसला न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। अच्छा होगा अपने साथी से इस बारे में बात करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपके सामने अपने मन की बातें शेयर करेगा। आपके प्रति वह अपना प्रेम जाहिर करेगा। आप अपने साथी के साथ इस सप्ताह बाहर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि

लव लाईफ वालों के लिए यह सप्ताह मुश्किलों से भरा रहने वाला है। आपको अपने साथी के बारे में कुछ बातें पता चल सकती हैं, जिस कारण आपका मन अशांत रह सकता है। अच्छा होगा आप जिसे महत्व दे रहे हैं। उसके बारे में आप पूर्ण जानकारी रखें। नहीं तो, आपको प्रेम प्रसंग में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.