Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 28 Jan to 03 Feb 2024: इन राशियों को करियर के क्षेत्र में मिलेगा मनचाहा पद, पढ़ें राशिफल

Weekly Career Horoscope 28 January to 03 february 2024 राशिफल के अनुसार आने वाला यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को करियर में सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में कई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaPublished: Sat, 27 Jan 2024 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2024 04:57 PM (IST)
Weekly Career Horoscope 28 Jan to 03 Feb 2024: इन राशियों को करियर के क्षेत्र में मिलेगा मनचाहा पद

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 28 January to 03 February 2024: 28 जनवरी से 03 फरवरी 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अच्छा शानदार रहेगा। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं कुछ राशियों को करियर में मनचाहा पद मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

loksabha election banner

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। आपको सही दिशा मिलने वाली है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप को बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपके लिए सुखद परिणाम प्राप्त होगा। बहुत दिनों से चली आ रही मेहनत का इस सप्ताह फल आपको मिलने वाला है। आपको मनचाहा पद कार्यक्षेत्र में मिल सकता है।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है हताश और निराश ना हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम आपका भाग खोल सकता है।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है। हताश और निराश ना हो।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है केवल भाग्य के भरोसे रहना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का सफल परिणाम प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। आपको सही दिशा मिलने वाली है।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर आप इस सप्ताह सफलता पाने से दूर रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी मनचाही सफलता ना मिलने से आप नकारात्मक विचारों में फंस सकते हैं।अपना ध्यान रखें और परिश्रम करें।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर आप इस सप्ताह चिंता से मुक्त हो सकते हैं। क्योंकि इस सप्ताह आपका मनचाहा कार्य आपको प्राप्त हो सकता है। आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको सफलता मिलेगी।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है तथा करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। आपका कार्य क्षेत्र बदल सकता है। परंतु करियर में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी। विरोधी वर्ग आपका होता हुआ कार्य कर सकते हैं।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता आपके हाथ लग सकती है। आपका व्यवहार आपके करियर में बहुत सपोर्ट करेगा।

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.