Move to Jagran APP

Surya Rashi Parivartan 2023: 14 अप्रैल को मेष राशि में होगा सूर्य का गोचर, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Surya Rashi Parivartan 2023 ज्योतिषियों की मानें तो 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि वर्तमान समय में गुरु भी अस्त है। गुरु के उदय होने के बाद ही शुभ काम किए जाएंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Tue, 04 Apr 2023 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2023 02:47 PM (IST)
Surya Rashi Parivartan 2023: 14 अप्रैल को मेष राशि में होगा सूर्य का गोचर, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Surya Rashi Parivartan 2023: सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। वर्तमान समय में सूर्य मीन राशि में हैं। सूर्य के धनु और मीन राशि में रहने पर खरमास लगता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। अतः शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य नहीं किए जा रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में गुरु भी अस्त है। इसके लिए गुरु के उदय होने के बाद ही शुभ काम किए जाएंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में फायदा मिलेगा। सूर्य आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य के मजबूत रहने से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। व्यक्ति ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होता है। इसके लिए ज्योतिष लोगों को सूर्य मजबूत करने की सलाह देते हैं। सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा, पिताजी के साथ संबंध मधुर रखना चाहिए। पिता के आशीर्वाद से जातक अपने जीवन में खूब तरक्की और उन्नति करता है। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

loksabha election banner

- सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। इससे मेष राशि के जातकों को करियर में नए अवसर प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में फायदा मिलेगा। आमदनी के योग हैं।

-सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। कार्यस्थल पर वाहवाही होगी। खरमास समाप्त होने के बाद नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

-कर्क राशि के जातकों को भी सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ मिलेगा। ऑफिस में बॉस के साथ रिश्ते मधुर होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अगर विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यात्रा के योग बन रहे हैं।

-मेष राशि की तरह सिंह राशि के जातकों को भी सूर्य राशि परिवर्तन से फायदा मिलेगा। सिंह राशि के राशि स्वामी सूर्यदेव हैं। इसके लिए सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से (खरमास समाप्त होने पर) सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक फायदा मिलेगा। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। इसके अलावा, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों को भी फायदा मिलेगा।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.