Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 20 June 2022: मेष राशि वालों को सभी परेशानियों से मिलेगा आज छुटकारा, धन लाभ के भी हैं योग

Aaj ka rashifal 20th june 2022 आज 20 जून सोमवार का दिनआषाढ़ मास कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि 9.35PM तक रहेंगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कामों के लिये अशुभ है ।

By Pravin KumarEdited By: Published: Mon, 20 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2022 07:40 AM (IST)
Aaj ka rashifal 20 June 2022: मेष राशि वालों को सभी परेशानियों से मिलेगा आज छुटकारा, धन लाभ के भी हैं योग
Aaj ka rashifal 20 June 2022: मेष राशि वालों को सभी परेशानियों से मिलेगा आज छुटकारा

नई दिल्ली | Aaj ka rashifal 20th june 2022: आज 20 जून सोमवार का दिन,आषाढ़ मास, कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि 9.35PM तक रहेंगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कामों के लिये, सभी महत्वपूर्ण व्यवसायों के लिए, विवाह आदि के सभी प्रकार के कार्यों के लिए, सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के करने लिए अशुभ है । किंतु वाद विवाद, प्रतियोगिता परीक्षा, कोर्ट केस शारीरिक व्यायाम आदि करने के लिये शुभ रहेंगा।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका दिन काफ़ी अच्छा रह सकता है। आज के दिन आप मानसिक शांति महसूस करेंगे । आर्थिक स्तिथि मई सदर आएगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से आज छुटकारा मिलेगा कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है। धन लाभ का योग बन रहा है । छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आज का दिन घर परिवार में सुख शांति रहेगी। माता पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए राहत पूर्ण रहने वाला है नौकरी व्यापार में दिन लाभप्रद रहेगा। नए नए अनुबंध हाथ लग सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए मान सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। भई बहनो का सहयोग प्राप्त होगा।मित्रों के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा पति पत्नी के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। भई बहन से छोटा मोटा मन मूटाव हो सकता है । पड़ोसियों से फ़िज़ूर के वाद विवाद से बचे , क्रोध पर नियंत्रण रखे । पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। आप की कार्यकुशलता एवं गर्मजोशी से भरा व्यवहार सहकर्मियों को पसंद आएगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतियों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखे बेवजह किसी बहस में न पड़े। कारोबारी मामले सुलझेंगे कार्यों में गति आएगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मित्रों के साथ समय खूब हंसी मज़ाक़ से बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। आज पूरा दिन सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां दूर होगी शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव कम होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन मन में थोड़ी निराशा रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिसके चलते मन परेशान रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी औसत परिणाम प्राप्त होंगे निराश होने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है जिसके चलते तनाव महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी उधार दिया पैसा अटक सकता है। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश करने से बचें सोच समझकर ही कोई फैसला लें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा। दांपत्य जीवन में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापारिक लेन देन में सावधानी बरतें जल्दबाजी में निर्णय ना लें। भौतिक सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। विरोधी परास्त होंगे उधार दिया पैसा वापस आएगा। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी बच्चों की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में सभी काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ प्राप्त होगा धनलाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। कुछ जरूरी दस्तावेजों को इधर उधर रखकर भूल सकते हैं, तो धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमानों का आवागमन होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी व स्वास्थ्य लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके भरपूर आत्मविश्वास से सभी प्रभावित होंगे, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज असमंजस्य की स्थिति में कोई निर्णय न लें अन्यथा पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके फेवर में होंगे। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में भरपूर आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे करेंगे, सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को नए व्यापार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बने हैं। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार प्राप्त होंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.