Move to Jagran APP

पसंद अपनी-अपनी

मार्स और वीनस का झगड़ा बहुत पुराना और शाश्वत है। यह अलग बात है कि विपरीत ध्रुवों का यह आकर्षण इन दोनों को एक ख़्ाूबसूरत बंधन में भी बांधे रहता है। पुरुषों को स्त्रियों में और स्त्रियों को पुरुषों में आख़्िार क्या भाता है, जानिए सखी से

By Edited By: Published: Wed, 30 Mar 2016 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 30 Mar 2016 02:44 PM (IST)
पसंद अपनी-अपनी

मार्स और वीनस का झगडा बहुत पुराना और शाश्वत है। यह अलग बात है कि विपरीत ध्रुवों का यह आकर्षण इन दोनों को एक ख्ाूबसूरत बंधन में भी बांधे रहता है। पुरुषों को स्त्रियों में और स्त्रियों को पुरुषों में आख्िार क्या भाता है, जानिए सखी से।

loksabha election banner

अकसर स्त्रियों को शिकायत होती है कि पुरुष उन्हें समझते नहींहैं। उनकी पसंद-नापसंद का ख्ायाल नहींरखते, जबकि पुरुषों को लगता है कि स्त्रियां तो अबूझ पहेली की तरह हैं। उनकी पसंद-नापसंद की लिस्ट इतनी लंबी है कि वे कन्फ्यूज्ा हो जाते हैं। पुरुष हो या स्त्री, दोनों को अपने पार्टनर की कुछ ख्ाास बातें पसंद होती हैं। अगर इस पसंद का ख्ायाल रखा जाए तो बात बन जाती है।

स्त्री

- स्त्रियां संवेदनशील पुरुषों को ही पसंद करती हैं, जो स्त्री की भावना का सम्मान करें और उन्हें प्यार दें।

-स्त्रियां ग्ाुस्सैल पुरुषों को पसंद नहीं करतीं। उन्हें तब अच्छा लगता है, जब पुरुष प्यार से बात करते हैं और उन्हें समय देते हैं ।

- स्त्रियों को केयरिंग स्वभाव वाले पुरुष अच्छे लगते हैं, जो न केवल उनका, बल्कि उनके दोस्तों और रिश्तेदारों का भी ख्ायाल रखते हों।

- अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुष स्त्रियों को ज्य़ादा पसंद आते हैं। ऐसे पुरुष हर महिफल की जान होते हैं।

-ज्य़ादा रोक-टोक करने वाले पुरुष स्त्रियों को पसंद नहीं आते। ऐसेे पुरुष, जो स्त्रियों की आज्ाादी के पक्षधर हों, उन्हें पसंद आते हैं।

- स्त्रियों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। इसलिए उन्हें ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो मौके की नज्ााकत को देखते हुए उनकी तारीफ करना न भूलते हों।

- स्त्रियों को बाहर घूमना अच्छा लगता है। अगर उन्हें घूमने-फिरने वाला साथी मिले तो वे ज्य़ादा ख्ाुश रहती हैं।

- स्त्रियों को अहंकारी और पुरुष होने का दंभ रखने वाले मेल पार्टनर तो बिलकुल पसंद नहीं आते। ऐसे पुरुषों से वे थोडा फासला रखना ही पसंद करती हैं।

पुरुष

- पुरुषों को ऐसी स्त्रियां पसंद आती हैं जो थोडी बातूनी और सहज हों। ऐसी स्त्रियों की ओर पुरुष अनायास ही आकर्षित हो जाते हैं।

- स्त्रियों का स्वावलंबी होना पुरुषों को ख्ाूब भाता है। ऐसी स्त्रियां जोश से भरी होती हैं और अपने पार्टनर को भी हमेशा उत्साहित करती रहती हैं।

- भावनात्मक रूप से मज्ाबूत स्त्री पुरुषों को पसंद आती है। ऐसी स्त्रियां पुरुषों पर अपनी भावनाओं को लेकर न तो दोषारोपण करती हैं और न ही आलोचना।

- पुरुष ऐसी स्त्री चाहता है, जिसकी ओर वह आकर्षित हो सके, जो ख्ाूबसूरत और युवा दिखे। इसके लिए स्त्री का सुंदर होना ही काफी नहीं है बल्कि उसका रोमैंटिक और एक्सपेरिमेंटल होना भी ज्ारूरी है।

- ज्य़ादातर पुरुषों को पॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और ऐसे किसी विषय पर बातचीत करना पसंद होता है। उन्हें देश-दुनिया के बारे में बातें करना भाता है। ऐसे किसी विषय में स्त्रियां भी रुचि रखती हों तो उन्हें अच्छा लगता है।

- स्त्री अगर उनके फेवरिट स्पोट्र्स को एंजॉय करती हो तो उन्हें ख्ाूब भाता है।

- ऐसी स्त्री, जो मॉडर्न होने के साथ ही परंपराओं का भी आदर करती हो, पुरुषों को हमेशा भाती है।

सखी फीचर्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.