पंजाबी टंगड़ी
750 ग्राम चिकेन ड्रमस्टिक्स, 200 ग्राम हंग कर्ड, 2 टेबलस्पून सरसों का तेल, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून बेसन, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़, 2 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट, 2 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट, 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
6 व्यक्तियों के लिए
सामग्री
750 ग्राम चिकेन ड्रमस्टिक्स, 200 ग्राम हंग कर्ड, 2 टेबलस्पून सरसों का तेल, आधा कप बारीक कटा हरा धनिया, 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 2 टेबलस्पून बेसन, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम प्रोसेस्ड चीज, 2 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट, 2 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट, 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून येलो चिली पाउडर, नमक स्वादानुसार, 50 मिली कुकिंग क्रीम
विधि
1. चिकेन ड्रमस्टिक्स को साफ करने के बाद उनके टुकडे करें।
2. ब्लेंडर में क्रीम, चीज और काजू डालें। जरूरत हो तो थोडा पानी भी डालें। तैयार हो चुके पेस्ट को बडे मिक्सिंग बोल में निकाल लें।
3. बची हुई सामग्रियों को चीज मिक्सचर में मिलाकर गाढा पेस्ट बना लें। मैरिनेड में चिकेन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
4. 2 घंटे के लिए मैरिनेट किए हुए चिकेन को फ्रिज में रखें।
5. उसके बाद चिकेन ड्रमस्टिक्स को स्कीवर पर लगाने के बाद गरम चारकोल ग्रिल पर तब तक पकाएं जब तक कि वह अंदर से अच्छी तरह से पक न जाए। मिंट की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
शेफ प्रवीण गोंसाल्वेस