पिकनिक स्नैक्स
पिकनिक यानी ढेर सारी मस्ती के साथ जमकर खाना-पीना। इस वेकेशन आप घर के आसपास पिकनिक टूर पर जा रहे हैं तो अपने साथ मज़ेदार-लाजवाब स्नैक्स ले जाना न भूलें। लुत्फ उठाएं झटपट तैयार होने वाले स्नैक्स का।
टेस्टी रैप
सामग्री
1 बर्गर पैटी, 1 टॉर्टिया (ब्रेड या चपाती), 20 ग्राम प्याज, 1 टीस्पून टमैटो सॉस, जरूरत भर लेट्यूस।
विधि
सबसे पहले बर्गर पैटी को तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
फ्राइड पैटी को 3 लंबे टुकडों में काटें।
टॉर्टिया के ऊपर लेटयूस और पैटी स्लाइसे•ा रखें।
अब इस पर प्याज के लच्छे अच्छी तरह से फैलाएं। ऊपर से सॉस डालें और रोल की तरह रैप करें।
रोल को बटर पेपर में पैक कर पिकनिक में साथ ले जाएं और टेस्टी रैप का मजा लें।
हवाइयन बर्गर
सामग्री
1 बर्गर बन, 2-3 आइसबर्ग, सब्जियों व मेयोनीज से बना सैलेड, 1 स्लाइस अनन्नास, 1 टीस्पून मैंगो सालसा सॉस, 1 वेज बर्गर पैटी, टमैटो स्लाइसे•ा, अनियन स्लाइसे•ा, 1 चीज स्लाइस, 15 ग्राम बटर, 20 ग्राम मेयोनीज
विधि
बर्गर बन को बीच से काटें और उस पर बटर लगाकर तवे पर टोस्ट करें।
बर्गर पैटी और प्याज की स्लाइसे•ा को हलका भूरा होने तक तलें। (प्याज को भूनना आपकी पसंद पर निर्भर करता है)
बन पर मेयोनीज लगाएं। ऊपर से आइसबर्ग रखें। सैलेड डालें, फिर टमाटर व चीज की स्लाइसे•ा रखें। पैटी रखें और फिर मैंगो सालसा और प्याज के लच्छों की एक लेयर लगाएं।
आधे बचे बन पर मेयोनी•ा लगाएं। बर्गर को पैक करें और साथ में सॉसे•ा के सैशे रख लें।
स्ट्रॉबेरी ब्राउनी स्कीवर्स
सामग्री
10-12 फ्रेश स्ट्रॉबेरी, टोस्टेड मार्शमैलोज (स्वीट कैंडी•ा), 1/4 कप पिघली हुई व्हाइट चॉकलेट, 1/4 कप पिघली हुई डार्क चॉकलेट।
ब्राउनीज बाइट्स के लिए सामग्री
10 टीस्पून नॉन सॉल्टेड बटर, डेढ कप चीनी, 3/4 कप कोको पाउडर, 1/2 टीस्पून नमक, 2 टीस्पून वैनिला एक्स्ट्रैक्ट, 2 अंडे, 1/2 कप मैदा, 1/2 कप चॉकलेट चिप्स।
विधि
अवन को 350 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्रीहीट करने रख दें।
एक ग्लास पॉट को स्टीमर या गैस के ऊपर रखकर बटर को पिघलाएं। अब इसमें कोको पाउडर, चीनी और नमक मिलाएं। जब सभी चीजें पिघल जाएं तो ग्लास पॉट को गैस से उतार लें।
इसमें अंडे और वैनिला एक्स्ट्रैक्ट को अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को चलाते हुए उसमें मैदा और चॉकलेट चिप्स भी डालें।
बेकिंग ट्रे को ग्रीस कर उसमें मिश्रण डालें और 20-25 मिनट के लिए बेक करें।
ठंडे हो जाने पर ब्राउनीज के 1 इंच के पीसे•ा करें। एक मीडियम साइज की स्कीवर्स में मार्शमैलोज, स्ट्रॉबेरी और ब्राउनीज लगाएं। इन्हें जब भी सर्व करें, इन पर ऊपर से चॉकलेट डालें। पिकनिक पर जाने से पहले ही ब्राउनीज बना लें। सर्व करते समय ऊपर से चॉकलेट डालें।
ग्रिल्ड चीज सैंडविच
सामग्री
2 ब्रेड स्लाइस, 1 टीस्पून हरी चटनी, 1 टीस्पून मक्खन, 3-4 उबले आलू की स्लाइसे•ा, 3-4 खीरे की स्लाइसे•ा, 3-4 टमैटो स्लाइसे•ा, 3-4 अनियन स्लाइसे•ा, 3-4 शिमला मिर्च की रिंग्स, चुटकी भर चाट मसाला, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, 1 चीज स्लाइस।
विधि
1. दोनों ब्रेड स्लाइसे•ा के एक तरफ मक्खन लगाएं। फिर इन पर हरी चटनी फैलाएं।
2. अब ब्रेड स्लाइसे•ा पर उबले आलू, टमाटर, खीरा, प्याज और शिमला मिर्च की स्लाइसे•ा रखें।
3. इस लेयर के ऊपर चाट मसाला और काली मिर्च बुरकें और चीज स्लाइस को रखें। अब दूसरी ब्रेड स्लाइस को उस पर रखकर ग्रिल कर लें।
4. पिकनिक पर जाते वक्त अपने साथ टमैटो केचअप के सैशे रखना न भूलें।
मसालेदार गार्लिक फ्राइज
सामग्री
1/4 कप बारीक कटी गाजर, 1/4 कप शिमला मिर्च, 1/2 टीस्पून बारीक कटा लहसुन, 1/4 टीस्पून रिफाइंड ऑयल, 1/4 कप गार्लिक सॉस, 1/4 टीस्पून नमक, 1/8 कप कटा स्प्रिंग अनियन, 100 ग्राम फे्रंच फ्राइज, 1 टीस्पून कॉर्नफ्लोर, थोडा सा पानी।
विधि
फ्रेंच फ्राइज को कॉर्नफ्लोर के घोल में लपेटें और इसे सुनहरा होने तक तलें।
एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, गाजर, शिमला मिर्च डालकर 30 सेकंड तक भूनें।
सब्जियां भूनने के बाद उसमें गार्लिक सॉस व नमक मिलाएं।
अब फे्रंच फ्राइज डालें और अच्छी तरह मिला लें।
अंत में कटा हुआ स्प्रिंग अनियन डालें। चटपटे गार्लिक फ्राइ•ा तैयार हैं। इनके साथ पिकनिक का म•ाा दुगना हो जाएगा।
कैनेपी की छोटी बाइट
सामग्री
कुछ बिस्किट्स या ब्रेड के गोल स्लाइसे•ा, उबले मटर, 1/4 टीस्पून हैलेपीनो (खास तरह की हरी मिर्च), चीज स्लाइसे•ा, 1/4 टीस्पून क्रीम, 1 स्लाइस ऑलिव, 1/4 टीस्पून लाल-काली मिर्च पाउडर, कुछ खीरे के टुकडे, थोडा सा कॉर्न।
विधि
बिस्किट या ब्रेड के ऊपर ही सारी टॉपिंग्स बनानी है। अब इस पर उबले मटर और हैलेपीनो की लेयर लगाएं। ब्रेड से कैनेपी बनानी हो तो बे्रड स्लाइसे•ा को तल कर साथ रखें।
बिस्किट या तली हुई ब्रेड पर ची•ा रखें। क्रीम और बारीक कटे ऑलिव, खीरा और पेपर से सजाकर ऊपर से टमैटो केचअप डालकर सर्व करें। इसे पिकनिक स्पॉट पर ही बना सकते हैं।