हमूस विद पिटा ब्रेड
30 ग्राम सफेद काबुली चना, 5 ग्राम लहसुन, 3 मिली नींबू का रस, 5 ग्राम ताहिनी पेस्ट, नमक स्वादानुसार, 1 ग्राम पैपरिका पाउडर, 10 मिलीलीटर ऑलिव ऑयल, 2 ग्राम व्हाइट पेपर, कुछ बेल पेपर्स, धनिया
1-2 व्यक्तियों के लिए
सामग्री
30 ग्राम सफेद काबुली चना, 5 ग्राम लहसुन, 3 मिली नींबू का रस, 5 ग्राम ताहिनी पेस्ट, नमक स्वादानुसार, 1 ग्राम पैपरिका पाउडर, 10 मिलीलीटर ऑलिव ऑयल, 2 ग्राम व्हाइट पेपर, कुछ बेल पेपर्स, धनिया
विधि
1. सफेद काबुली चने को रात भर भिगोकर रखें। सुबह चने में नमक डालकर उबालें।
2. अब एक जार में बर्फ का टुकडा डालकर ऑलिव ऑयल, लहसुन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3. इन सभी को ब्लेंड कर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
4. अब इसमें ताहिनी का पेस्ट, नींबू का रस और पैपरिका डालें।
5. धनिया पत्ती और बेल पेपर्स से गार्निश कर सैलेड और रेडीमेड पिटा ब्रेड के साथ सर्व करें।
शेफ रोशन मेंडोंसा