ऐसे पकाएं पालक
क्या आप पालक को ब्लांच करने के लिए उबलते पानी में डालकर कई मिनटों तक पकाती हैं? अगर हां तो जान लें कि यह पालक को पकाने का सही तरीका नहीं है।
क्या आप पालक को ब्लांच करने के लिए उबलते पानी में डालकर कई मिनटों तक पकाती हैं? अगर हां तो जान लें कि यह पालक को पकाने का सही तरीका नहीं है। जानें, इसे किस तरह से और कितने तापमान में पकाना बेहतर रहेगा, ताकि इसके सारे पोषक तत्व बरकरार रह सकें।
स्पिनच पार्मेजान सूफले सामग्री : 1 टेबलस्पून मक्खन, 1/2 कप प्याज, 1 टीस्पून लहसुन, 6 अंडे, 1 कप कॉटेज चीज, 3/4 कप मिल्क, 1 कप पालक, 1 टेबलस्पून आटा, नमक, 1/4 काली मिर्च और जायफल पाउडर, 3/4 कप चेडर चीज, 1/2 कप
पार्मेजान चीज विधि 1. 350 डिग्री सेल्सियस पर अवन प्रीहीट करें। 9 इंच बेकिंग पैन को ग्रीस करें। पैन में मक्खन डालें। अब प्याज, लहसुन डालकर चलाएं। अब पालक डालकर स्टर करें। 2. एक बोल में अंडों को बीट करें। उसमें बाकी सामग्रियों को मिलाएं। 3. बेकिंग पैन में डालकर 35 से 40 मिनट तक बेक करें।
न्यूट्रिशनल वैल्यू कैलरीज : 421 प्रोटीन: 34.1 ग्राम फैट : 25.8 ग्राम
जानें कुकिंग का सही तरीका 1. स्टीमिंग विधि : पानी में नमक डालकर उसमें पालक को धोकर डालें और ढककर एक मिनट तक पकाएं। इसे छान लें। हरा रंग बरकरार रखने के लिए इसे बर्फ के पानी में 30 सेकंड से 1 मिनट तक डिप करें। रेसिपी : बेसन के घोल में डिप करके डीप फ्राई कर पालक पापडी चाट बनाई जा सकती है। 2. सॉते विधि : पैन में ऑलिव ऑयल डालें। अब बारीक कटा लहसुन डालने के बाद पालक डालकर सॉते करें। स्पैचुला से 30 सेकंड तक चलाएं। ढककर या खुला एक मिनट तक पकाएं। रेसिपी : सर्व करने के लिए इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर दोबारा सॉते करें, जिससे आपको लाजवाब सैलेड मिलेगा। इस सॉते किए हुए पालक को राइस या दूसरी सब्जियों में भी मिलाकर खाया जा सकता है। 3. ग्रिलिंग विधि : ग्रिल पैन को हलका गर्म करें। इसमें पालक को एक मिनट तक ग्रिल करें। रेसिपी : इसमें ऑलिव ऑयल डालें। नमक से सीजनिंग करें। दूसरी सब्जियों या सैलेड में डालकर मिलाएं। 4. स्टर-फ्राई विधि : पैन में पालक और ऑलिव ऑयल डालें। इसे सोया या चिकेन नगेट्स के साथ चुटकी भर रेड चिली फ्लेक्स और नमक डालकर खाएं। इससे 1 मिनट में दूसरी सब्जी तैयार हो जाएगी। रेसिपी : सूप, नूडल, सैलेड और ऑमलेट के साथ इसे सर्व किया जा सकता है। 5. माइक्रोवेव विधि : एक बडे बोल में पालक और थोडा-सा ऑलिव ऑयल डालकर माइक्रोवेव सेफ लिड या प्लेट में प्लास्टिक रैप से कवर कर 1-2 मिनट तक रखें। रेसिपी : सूप और पास्ता के साथ इसे सर्व करें।
टिप : न्यूट्रिशनिस्ट देबजानी बनर्जी के मुताबिक, पालक में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ऑक्सलेट्स की मात्रा अधिक होती है। 100 ग्राम पालक में लगभग 25 किलोकैल कैलरीज होती हैं। वैसे इसका सेवन सभी उम्र के लोग कर सकते हैं पर खासतौर पर स्त्रियों के लिए पालक बेहद फायदेमंद होता है। छोटे बच्चों को 8 माह पूरे होने के बाद ही पालक खिलाना बेहतर रहेगा।