8 तरीके पिज्जा को हेल्दी बनाने के
यूं तो पिज्ज़ा जंक फूड है लेकिन इसे फ्रेश इंग्रीडिएंट्स के साथ हेल्दी भी बनाया जा सकता है। पिज्ज़ा की हर स्लाइस को स्वादिष्ट और सेहत भरा कैसे बनाएं, जानें सखी
By Edited By: Published: Sat, 13 Aug 2016 03:08 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 03:08 PM (IST)
आज भारत में पिज्जा खाने वालों की संख्या अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। 100 ग्राम के रेगुलर पिज्जा में करीब 276 कैलरीज होती है, पर आप इसकी रेसिपी में थोडा सा चेंज कर इसे हेल्दी ट्विस्ट के साथ बना सकते हैं। 1. पिज्जा में टॉपिंग्स बढाएं वेजी टॉपिंग्स बढाकर पिज्जा में दर्जनों कैलरीज कम की जा सकती है। सॉसेज और पेपरॉनी वाली मीट टॉपिंग्स के बजाय वेजी टॉपिंग्स बढाने से फैट कम होगा। पाई में प्याज, टमाटर, पेपर्स, ब्रॉक्ली को जगह देने से पिज्जा में पोषक तत्वों की भरमार होगी। इनमें विटमिन ए, विटमिन सी और फाइबर होता है। 2.स्टफ्ड क्रस्ट को कहें न डीप-डिश, चीजी क्रस्ट (बेस) और स्टफ्ड क्रस्ट वाले पिज्जा में लगभग 300 कैलरीज एक्स्ट्रा होती हैं। जिन लोगों को थिन क्रस्ट पसंद होती है, उनका पिज्जा आमतौर पर हेल्दी हो जाता है, क्योंकि इसकी हर स्लाइस में रेगुलर स्लाइस के मुकाबले 50 से 100 कैलरीज तक कम होती हैं। 3.मॉजरेला चीज ही चुनें मॉजरेला चीज में दूसरी चीज के मुकाबले सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम पाई जाती है। पिज्जा में फ्रेश मॉजरेला चीज यूज करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें प्रोसेस्ड चीज के मुकाबले सोडियम की मात्रा कम होती है। पार्ट-स्किम मॉजरेला, शार्प प्रोवोलोन और लोअर-फैट पार्मेजान का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। पिज्जा की हर स्लाइस में फैट और सोडियम कम हो जाएगा। 4.ब्लॉट कर लें ऑयल आपने किसी को पिज्जा खाने से पहले पेपर नेपकिन से तेल पोछते देखकर मजाक बनाया है तो जान लें कि यह कैलरी कम करने का सही तरीका है। इससे आप 50 हाई-फैट कैलरी कम कर सकते हैं। दोस्तों के बीच ऐसा करने में शर्म आ रही हो तो पिज्जा की स्लाइस में से ऑयल ड्रिप हो जाने के बाद ही खाएं। 5.होल ग्रेन क्रस्ट करें यूज ज्य़ादातर पिज्जा कंपनियां होल ग्रेन क्रस्ट का ही इस्तेमाल करती हैं। होल गे्रन क्रस्ट जैसे बेस में ज्य़ादा पोषक तत्व और फाइबर होते हैं। घर में पिज्जा बनाना हो तो होल ग्रेन बेस का इस्तेमाल कर इसे हेल्दी बनाया जा सकता है। 6.देर रात में न खाएं पिज्जा पिज्जा पार्टी फूड है, पर इसे खाने से कुछ घंटे पहले खाने के कई नुकसान भी हैं। इससे नींद की कई समस्याएं हो सकती हैं। देर रात पिज्जा खाने या इसे खाकर सीधे सोने से सीने में जलन या अपच जैसी परेशानियां हो जाती हैं, जो आपका अगला दिन भी खराब कर सकती हैं। 7.लीनर मीट की टॉपिंग्स मीट लवर्स को इसके बिना पिज्जा पसंद नहीं आता है इसलिए पेपरॉनी और पोर्क सॉसेज जैसे फैटी मीट के बजाय स्लाइस में मीट की थिनी (लीनर) लेयर यूज करें। इसके लिए सलामी, टर्की, बेकन और चिकेन सॉसेज बेहतर ऑप्शन हैं। 8.सैलेड के साथ करें सर्व पिज्जा पसंद है, पर ज्य़ादा खा नहीं सकते तो एक उपाय है। पिज्जा की स्लाइस कम करने के बजाय इसे ज्य़ादा से ज्य़ादा सैलेड के साथ सर्व करें। इससे पिज्जा की स्लाइस में कैलरीज काउंट अपने आप कम हो जाएंगे। इससे आपको हेल्दी पिज्जा मिलेगा। पिज्जा शौकीनों की तादाद 40% पेपरॉनी पिज्जा को पसंद किया जाता है। 7% वेजटेरियन पिज्जा की डिमांड है। करीब 8% लोग चीज लवर्स हैं। 15% सुप्रीम पिज्जा खाने के शौकीन होते हैं। 16% लोग मीट लवर्स हैं। सॉसेज को भी 14% लोग खाना पसंद करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें