Move to Jagran APP

क्या है मैस्ट्रोपेक्सी? बता रहे हैं गंगाराम हॉस्पीटल के डॉक्टर विवेक कुमार

जिन स्त्रियों के ब्रेस्ट में सैगिंग होती है, लेकिन साइज छोटा नहीं होता, यह ट्रीटमेंट उनके लिए सही रहता है। इस प्रोसेस में टिशूज के इंटरनल अरेंजमेंट से ब्रेस्ट लिफ्टिंग की जाती है।

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 03:16 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 03:16 PM (IST)
क्या है मैस्ट्रोपेक्सी? बता रहे हैं गंगाराम हॉस्पीटल के डॉक्टर विवेक कुमार
इसमें एक्सेस स्किन को रिमूव करने के साथ टिशूज को टाइट कर दोबारा शेप दिया जाता है। यह एक डे केयर प्रोसीजर है, जिसमें करीब 50,000 से लेकर 90,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है। हालांकि आप कहां ट्रीटमेंट करवा रही हैं, हॉस्पिटल में कितनी व्यवस्थाएं हैं, खर्च इन बातों पर भी डिपेंड करता है। मेरी उम्र 22 वर्ष है। मेरे दाहिने गाल पर एक बडा काले रंग का निशान है। उस पर गहरे काले रंग के बाल भी हैं। मैं इसे लेकर काफी परेशान हूं। क्या कॉस्मेटिकसर्जरी में इसे स्थायी रूप से हटाने का कोई उपाय है? नेहा आर्या, गुडग़ांव इस तरह के निशानों को प्लास्टिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों द्वारा स्थायी रूप से हटाया जा सकता है। प्लास्टिक सर्जन ही देखकर आपको बता पाएगा कि आपकी समस्या के लिए कौन सी तकनीक बेहतर होगी। आमतौर पर एक बार निशान निकल जाने के बाद देखभाल और सावधानी की जरूरत नहीं होती। मेरी दो वर्षीय बेटी के होंठ जन्म के समय से कटे हुए हैं, जिससे उसका चेहरा देखने में अच्छा नहीं लगता है। क्या कोई ऐसा उपाय है, जिससे होंठ सामान्य दिखाई दें? इस उपचार में कितना खर्च आ सकता है? रागिनी मिश्रा, गोरखपुर जन्म से कटे हुए होंठों का ऑपरेशन सामान्यतया तीन-चार महीने की उम्र में किया जाता है। उसके बाद वे सामान्य दिखाई देते हैं। हालांकि अब काफी देर हो चुकी है लेकिन अभी भी उपचार संभव है इसलिए आप तुरंत किसी प्लास्टिक सर्जन को दिखाएं। वह देखने के बाद ही बाकी बातें विस्तार से बता पाएंगे। मेरी उम्र 17 वर्ष है। बचपन में जल जाने के कारण मेरे चेहरे और गर्दन की त्वचा बेहद खराब हो गई है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये जलने के निशान दूर किए जा सकते हैं? क्या मैं दोबारा सुंदर दिख सकती हूं? मेरी समस्या का उचित समाधान करें। नीता खुराना, कानपुर कॉस्मेटिक सर्जरी के द्वारा जले के निशानों को हटाया जा सकता है। एक प्लास्टिक सर्जन ही आपको देखकर बता सकता है कि आपके चेहरे के कौन-कौन से निशान हटाए जा सकते हैं। इन निशानों को हटाने की प्रक्रिया या ऑपरेशन का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि कॉस्मेटिक सर्जरी की किस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कॉस्मेटिक सर्जन आपका परीक्षण करने के बाद ही बता सकता है। मेरी उम्र 26 वर्ष है। मेरी गर्दन और चेहरे पर स्किन कलर के मस्से तेजी के साथ निकलते जा रहे हैं। इसका क्या इलाज है? क्या इन्हें स्थायी रूप से हटाया जा सकता है? सुनंदा डे, लखनऊ इन मस्सों को लेजर के जरिये हटाया जा सकता है। इसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है। आप उसी दिन घर जा सकती हैं। यह उपचार आमतौर पर स्थायी होता है। मेरे होंठ काफी मोटे हैं, जो कि देखने में काफी खराब लगते हैं। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिये मैं अपने होंठ पतले करवा सकती हूं? इसकी प्रक्रिया क्या होगी? इसमें कितना खर्च आएगा? नेहा पंडित, फरीदाबाद आपके होंठों को लिप रिडक्शन सर्जरी के जरिये पतला किया जा सकता है जिसमें मुश्किल से एक घंटे का समय लगता है। साथ ही आप उसी दिन घर जा सकती हैं। इसमें ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती। इस प्रक्रिया में 40-50 हजार तक का खर्च आ सकता है। मेरी उम्र 25 वर्ष है। मेरी बॉडी भी काफी अच्छी है लेकिन पेट के आसपास की चर्बी कम नहीं हो रही है। क्या कॉस्मेटिक सर्जरी में इसका कोई उपाय है, जिससे मैं तुरंत सिक्स पैक हासिल कर लूं? शिशिर, चंडीगढ कोई भी तकनीक ऐसी नहीं है जो आपको रातों-रात बदल दे। हां, टमी के फैट को लिपोसक्शन से हटाया जा सकता है। इसका परिणाम आने में दो-तीन महीने का समय लगता है। अच्छे परिणाम के लिए आपको इंतजार करना पडेगा। मेरी उम्र 36 वर्ष है। मेरे ब्रेस्ट ढीले पड गए हैं, उनमें कसाव नहीं हैं। क्या सर्जरी के बाद इनमें कसाव आ सकता है? इसमें कितना खर्च आएगा? सुनंदा, जबलपुर आपके ब्रेस्ट में कसाव की कमी को मैस्ट्रोपेक्सी प्रक्रिया द्वारा दूर किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के द्वारा ब्रेस्ट को सही आकार दिया जाता है, साथ ही उससे ब्रेस्ट में फर्मनेस भी आती है। यह पूरी प्रक्रिया चंद घंटों की है, जिसमें आप सुबह आकर शाम को घर जा सकती हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.