सर्जिकल फेस लिफ्ट
इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब चेहरे की त्वचा इतनी लटक चुकी हो या उसमें इतनी झुर्रियां हों कि उन्हें हटाना मुमकिन न हो।
By Edited By: Published: Tue, 07 Feb 2017 03:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 03:37 PM (IST)
इसे सामान्य एनेस्थीसिया देकर किया जाता है और इसलिए आपको अपने काम से कुछ समय की छुट्टी भी लेनी पड सकती है। इस दौरान होने वाली मुश्किलों और सूजन को जाने में कुछ दिन लग सकते हैं। अकसर सर्जिकल फेसलिफ्ट के साथ फेस ग्राफ्टिंग भी कर दी जाती है, जिससे बेहतर नतीजे मिलते हैं। सर्जरी के कुछ महीनों के बाद फेसलिफ्ट के नतीजे और बेहतर होते हैं। मेरी उम्र 22 वर्ष है। 17 वर्ष की उम्र से ही मुझे गाइनिकोमास्टिया की समस्या है। अपने मेल ब्रेस्ट से छुटकारा पाने के लिए मैंने काफी दिनों तक कार्डियो एक्सरसाइज की लेकिन इससे सिर्फ मेरा वजन ही कम हो सका और पेट की मांसपेशियों में थोडा कसाव आया। ब्रेस्ट्स की स्थिति वैसी ही है। उनका आकार बहुत मामूली कम हुआ लेकिन जब मैंने एक्सरसाइज रोक दी तो वे वापस पुरानी स्थिति में पहुंच गए। इनके कारण मैं टाइट कपडे नहीं पहन सकता। मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। मुझे स्विमिंग बहुत पसंद है लेकिन वह शौक भी पूरा नहीं कर पा रहा हूं। कोई स्थायी उपचार बताएं। अमीश कालरा, चंडीगढ -यह समस्या युवा पुरुषों में काफी आम है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस समस्या को गाइनिकोमास्टिया सर्जरी के जरिये ठीक किया जा सकता है। इसे करने में कुछ घंटों का समय लगता है और आप उसी दिन घर जा सकते हैं। यही समस्या का स्थायी समाधान है। मेरी उम्र 42 वर्ष है। मेरे चेहरे की स्किन ढीली पड गई है। मेरी एक सहेली ने मुझे प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी के बारे में बताया। यह थेरेपी क्या है? क्या इस थेरेपी से मेरी स्किन फिर से पहले की तरह ग्लो करने लगेगी? आशिमा, दिल्ली -चेहरे की चमक लौटाने के लिए यह एक आसान और प्रभावी थेरेपी है। इसमें रोगी के शरीर से थोडा सा रक्त लिया जाता है। इसमें से प्लेटलेट से भरपूर प्लाज्मा को खून में मौजूद अन्य कोशिकाओं से अलग किया जाता है। इसके बाद इस एक्स्ट्रैक्ट को बारीक सुइयों के जरिये चेहरे में इंजेक्ट किया जाता है। इससे ढीली त्वचा में कसाव आ जाता है। मैं 38 वर्षीया विवाहिता हूं। मेरी समस्या यह है कि मैं अपनी पसंद की कोई भी इयररिंग्स या टॉप्स नहींपहन पाती हूं। मेरे कान की त्वचा फट गई है। कान बहुत मुलायम हैं। हमारे घर की परंपरा है कि कान खाली नहीं रखते। मैं बहुत परेशान हूं। बहुत जतन करने के बाद भी टॉप्स या बाली कान में नहींरुकती। क्या इन्हें सर्जरी से ठीक किया जा सकता है? अगर हां, तो इसमें कितना समय लगेगा और कौन सी प्रक्रिया से उपचार किया जाएगा? शोमा, देहरादून -कटे हुए कानों को प्लास्टिक सर्जरी से ठीक किया जा सकता है। यह ट्रीटमेंट पर्मानेंट होता है। इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटे का समय लगता है और उसके बाद आप उसी दिन घर भी जा सकती हैं। ऑपरेशन के 4-6 हफ्ते तक कान में इयररिंग्स न पहनने की हिदायत जी जाएगी क्योंकि इससे दोबारा त्वचा के कट जाने का डर रहेगा। मेरी उम्र 26 वर्ष है। समस्या यह है कि मेरे चेस्ट का बायां हिस्सा थोडा बडा है। इसे सामान्य कराने के लिए मैंने करेक्टिव सर्जरी कराई लेकिन सर्जरी के बाद उस हिस्से का आकार अधिक बिगड गया है। क्या अब उसे सामान्य आकार का किया जा सकता है? रोशन, पुणे -प्लास्टिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों के द्वारा खराब चेस्ट को सही आकार दिया जा सकता है। इसके लिए आप किसी प्लास्टिक सर्जन से संपर्क करें, जो आपको देखकर बता सके कि आपके केस में कौन सी सर्जरी से बेहतर परिणाम हो सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें