...ताकि घमौरियां न करें परेशान
गर्मियों की तपिश सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती है। इस मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें, इससे घमौरियों की समस्या हो जाती है। जानें, कैसे बचें इससे।
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:34 PM (IST)
गर्मियों में पसीना आना आम बात है। अगर इसे साफ न किया जाए तो यह शरीर में ही सूख जाता है, जिससे शरीर के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इससे हमारे शरीर के हानिकारक तत्व पसीने के रूप में बाहर आते हैं और उस जगह छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं, जिन्हें हम घमौरियां कहते हैं। घमौरियां निकलने से शरीर में हर समय खुजली का एहसास होता है, जिससे सेहत और काम दोनों पर बुरा असर पडता है। क्या हैं इनके लक्षण और कैसे निपटें इनसे, जानें। क्या करें शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से घमौरियों से राहत मिलती है। इस मौसम में कॉटन और लूज फिटिंग वाले आउट्फिटस चुनें। कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल करें। नारियल के तेल में कपूर को मिलाकर लगाने से ठंडक का एहसास होता है। शरीर के हिस्सों में ताजा हवा लगने दें। पानी खूब पिएं और ज्य़ादा से ज्य़ादा नहाएं। रोजाना सुबह नीम की 4-5 पत्तियां चबाएं। क्या न करें शरीर गीला हो तो पाउडर न लगाएं। पाउडर काज्य़ादा इस्तेमाल करने से बचें। गर्मी और बरसात के मौसम में भूलकर भी सिंथेटिक कपडे न पहनें। मसालेदार भोजन करने से बचें। इस मौसम के दौरान सादा भोजन ही फायदेमंद है। बाहर की गर्मी से घर में घुसें तो तुरंत न नहाएं। बचाव कैसे करें घमौरियां हो जाने पर शरीर को ठंडा रखना जरूरी है। इसके लिए दिन में 2-3 बार नहाना चाहिए। शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों का सेवन करें, जैसे- ठंडा दूध, लस्सी, दही, नींबू पानी आदि। हो सके तो धूप के संपर्क में कम से कम आएं। इन हिस्सों को रखें साफ गर्मियों में अंदरूनी हिस्सों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि शरीर के कुछ खास हिस्सों जैसे अंडरआम्र्स, घुटने, कोहनी, पीठ आदि में पसीना आने से बैक्टीरिया ज्य़ादा पनपते हैं। इससे शरीर में घमौरियां होने लगती है। इन हिस्सों को अच्छी तरह साफ करके सूख जाने पर ही टेलकम पाउडर लगाना चाहिए। कैसे पहचाने घमौरियां हैं घमौरियों की शिकायत अकसर बरसात के मौसम में ज्य़ादा होती है। ये शरीर में छोटी-छोटी लाल फुंसियों या दाने के रूप में उभरती हैं। इसके अलावा पेट में कब्ज की शिकायत होने पर भी घमौरियों का निकलना आम है। यह सीने, अंडरआम्र्स, हाथ और पैरों पर ज्य़ादा निकलती हैं। बच्चों में घमौरियों की परेशानी बहुत होती है क्योंकि उन्हें पसीना ज्य़ादा आता है।
सखी फीचर्स (दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निपुण जैन से बातचीत पर आधारित)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें