Move to Jagran APP

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विहिप जोधपुर प्रान्त ने किया 100 करोड़ निधि संग्रहण का लक्ष्य पूरा

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि संग्रहण अभियान अभियान के तहत 10 रुपये100 रुपये ओर 1000 रुपये के कूपन तैयार किए गए। इसके अलावा अधिक राशि देने वाले राम भक्त चेक या रसीद बूक के माध्यम से पैन नम्बर के साथ सहयोग दे रहे है।

By PRITI JHAEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 11:29 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 11:29 AM (IST)
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विहिप जोधपुर प्रान्त ने किया 100 करोड़ निधि संग्रहण का लक्ष्य पूरा
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि संग्रहण अभियान

जोधपुर,जागरण संवाददाता। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि संग्रहण अभियान के तहत विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत ने 100 करोड़ रुपये की राशि संग्रहण का लक्ष्य पूरा कर लिया है। विहिप ने अभियान के पहले चरण में 35 करोड़ 24 लाख रुपये एकत्रित किए थे।विहिप ने 15 जनवरी से प्रांत स्तर पर धन सग्रंह अभियान की शुरूआत की थी।

loksabha election banner

अभियान के प्रमुख घनश्याम ओझा व विहिप के प्रांत अध्यक्ष डा. रामगोयल ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक राम भक्त परिवार से सम्पर्क कर धन सग्रंह करने के लिए 15 जनवरी से अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 15 फरवरी को पूरा होगा। लेकिन विहिप ने प्रांत स्तर पर 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर तीनों प्रांत जयपुर, जोधपुर ओर चितौड़ में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। जबकि यह अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा।

उन्होनें बताया कि अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपये ओर 1000 रुपये के कूपन तैयार किए गए। इसके अलावा अधिक राशि देने वाले राम भक्त चेक या रसीद बूक के माध्यम से पैन नम्बर के साथ सहयोग दे रहे है। उन्होनें बताया कि प्रांत के सभी जिलों में निजि संग्रह एवंम जनसम्पर्क अभियान कार्यालय खोले गए है। कई जिलों में खण्ड व प्रखंड स्तर तक अभियान टोलियों का गठन किया गया है।

ओझा ने बताया कि मंदिर से जुडी जानकारी व राम जन्मभूभी के ऐतिहासिक महत्व को बताने के लिए आमजन में बांटे जाने वाले पत्रक, रसीद बूक व कूपन का वितरण विहिप के प्रशिक्षण वर्ग के बाद ही वितरित कर दिए गए थे। इसके बाद ही 15 जनवरी से अभियान शुरू कर दिया था। विहिप के प्रांत अध्यक्ष गोयल के अनुसार विधि समर्पण अभियान के प्रथम चरण में जोधपुर प्रांत ने 35 करोड़ 24 लाख, जयपुर 25 करोड़ 20 लाख ओर चितौड़ 24 करोड़ 90 लाख का धन सग्रंह किया गया था। अब जोधपुर प्रांत ने 15 फरवरी से पहले 100 करोड़ लक्ष्य पूरा कर लिया है। गोयल के अनुसार तीनों प्रांत 1120 टीमे लगी है जो 21 जिलों में काम कर रही है।

 यहां से प्राप्त हुई धनराशि

1. जोधपुर महानगर          21 करोड़

2. बीकानेर महानगर          6 करोड़ 70 लाख

3. बाड़मेर                    6 करोड़ 60 लाख

4. फलौदी                    6 करोड़ 50 लाख

5. पाली                      6 करोड़ 10 लाख

6. बालोतरा                   6 करोड़

7. सिरोही                     5 करोड़ 50 लाख

8. जोधपुर ग्रामीण              4 करोड़ 52 लाख

9. जैसलमेर                   4 करोड़ 50 लाख

10. सोजत                     4 करोड़ 20 लाख

11. डीडवाना                  4 करोड़

12. भीनमाल                   3 करोड़ 60 लाख

13. जालोर                     3 करोड़ 55 लाख

14. बाली                      3 करोड़

15. श्रीगगांनगर                 2 करोड़ 15 लाख

16. नागौर                       1 करोड़ 94 लाख

17. मेड़ता                      1 करोड़ 92 लाख

18. खाजूवाला                 1 करोड़ 60 लाख

19. हनुमानगढ                  1 करोड़ 13 लाख

20. सूरतगढ                     1 करोड़

           इसके साथ अन्य क्षेत्रों से भी अभियान राशि संग्रहित की जा रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.