Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: देवदर्शन यात्रा से ताकत दिखाने में जुटा वसुंधरा राजे खेमा, विरोधी सक्रिय

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje) अपने जन्‍मदिन 8 मार्च को पूर्वी राजस्थान में अपनी ताकत का अहसास कराना चाहती है। वे पूर्वी राजस्थान से सटे यूपी के मथुरा जिले में गिरिराज जी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वसुंधरा राजे दो दिन गोवर्धन में रहेंगी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 11:19 AM (IST)
Rajasthan Politics: देवदर्शन यात्रा से ताकत दिखाने में जुटा वसुंधरा राजे खेमा, विरोधी सक्रिय
वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को पूर्वी राजस्थान में अपनी ताकत का अहसास कराना चाहती है।

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान भाजपा में अंतर्कलह बढ़ती जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव करीब ढ़ाई साल बाद होने हैं, लेकिन नेताओं में मुख्यमंत्री चेहरे की लड़ाई अभी से शुरू हो गई। इस लड़ाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की देवदर्शन यात्रा का लेकर उनके विरोधी सक्रिय हो गए। वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को है। अपने जन्मदिन पर वे पूर्वी राजस्थान में अपनी ताकत का अहसास कराना चाहती है। आदिवासी बहुल उदयपुर व कोटा संभाग में वसुंधरा का प्रभाव है। 

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम

 इन दोनों संभागों में उनके समर्थक विधायकों की संख्या 50 के करीब है। अब पूर्वी राजस्थान में अपनी ताकत दिखाने में जुटी है । इसी लिहाज से वे पूर्वी राजस्थान से सटे यूपी के मथुरा जिले में गिरिराज जी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वसुंधरा राजे दो दिन गोवर्धन में रहेंगी। इस दौरान कोई बड़ी सभा तो नहीं रखी गई, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है। उनके समर्थक विधायक और नेता यात्रा की तैयारी में जुटे हैं। वहीं वसुंधरा विरोधी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया व उप नेता राजेंद्र राठौड़ इस यात्रा का विरोध कर रहे हैं। 

विरोधी खेमे ने की पार्टी आलाकमान को शिकायत 

 वसुंधरा विरोधी खेमे ने उनकी देवदर्शन यात्रा के खिलाफ पार्टी आलाकमान को शिकायत की है। पूनिया ने अनौपचारिक तौर पर संगठन के पदाधिकारियों को यह संदेश पहुंचाया है कि वे वसुंधरा की यात्रा में शामिल नहीं हो। वसुंधरा के विश्वस्त पूर्व मंत्री युनूस खान, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और बाबूलाल वर्मा सहित कई नेता यात्रा की तैयारी में जुटे हैं । ये नेता भरतपुर व अलवर जिलों के कार्यकर्ताओं को गोवर्धन में एकत्रित करने में जुटे हैं 7 जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे रविवार को सुबह भरतपुर जिले के पूंछरी का लौठा पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। 

ताकत दिखाने में जुटा वसुंधरा खेमा

 वहां से मथुरा जिले के गोवर्धन स्थित गिरिराज जी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। उनका गोवर्धन में ही रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम है। इसके अगले दिन 8 मार्च को दानाघाटी मंदिर व बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। इस यात्रा से वसुंधरा खेमा अपनी ताकत दिखाने में जुटा है। पार्टी आलाकमान को यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा कि वसुंधरा राजे को सीएम का चेहरा अभी से घोषित किया जाना चाहिए। उधर पूनिया और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थक भी उन्हे सीएम का चेहरा घोषित किए जाने को लेकर लॉबिंग में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.