Move to Jagran APP

इस बार नेहरू जयंती पर भव्य कार्यक्रम करेगी राजस्थान सरकार

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती इस बार राजस्थान में भव्य एवं व्यापक स्तर मनाने की तैयारी की जा रही है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 03:36 PM (IST)
इस बार नेहरू जयंती पर भव्य कार्यक्रम करेगी राजस्थान सरकार
इस बार नेहरू जयंती पर भव्य कार्यक्रम करेगी राजस्थान सरकार

जयपुर, मनीष गोधा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती इस बार राजस्थान में भव्य एवं व्यापक स्तर मनाने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर जयपुर में राज्यस्तीय समारोह और प्रदेश के अन्य जिलों में स्कूल, काॅलेजों से लेकर हर स्तर पर कार्यक्रम किए जाने की योजना बनाई जा रही है। कश्मीर और अन्य मुददों को लेकर नेहरू अक्सर भाजपा और संघ परिवार के निशाने पर रहते है और बताया जा रहा है कि इस बार आलोचनाओं के जवाब में नेहरू जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय किया गया है।

prime article banner

देश भर में यूं तो नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और ऐसा ही राजस्थान में भी होता है, लेकिन पिछले लम्बे समय से यहां सरकार ने नेहरू जयंती पर कोई राज्यस्तरीय कार्यक्रम नहीं किया है। पिछले पांच वर्ष यहां भाजपा की सरकार रही, ऐसे में उस दौरान तो सामान्य ढंग से स्कूलों में बाल दिवस के कार्यक्रम ही हुए।

इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय में भी इसका कोई भव्य या व्यापक कार्यक्रम नहीं हुआ। अब फिर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन इस बार नेहरू जयंती पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है और तैयारियों को लेकर बैठकें चल रही है। जयपुर में रामनिवास बाग पर पंडित नेहरू की प्रतिमा लगी हुई है और वहीं राज्यस्तीय कार्यक्रम किए जाने की तैयारी है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पूरी सरकार मौजूद रहेगी।

कार्यक्रम में आम लोगों और बडे पैमाने पर बच्चों को बुलाया जाएगा और पंडित नेहरू के काम और व्यक्तित्व के बारे में प्रदर्शनी तथा लधु फिल्म आदि दिखाई जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव महेश शर्मा ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है। साथ ही शिक्षा विभाग इसमें मुख्य भूमिका निभाएगा।

इसके अलावा राज्य भर में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। राज्य भर के विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक, मनोरंजक एवं खेल कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ अन्य विभागों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम भी होंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों पर फोटो प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन एवं नेहरू जी से संबंधित अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जायेगा। विभिन्न विद्यालयों द्वारा छात्र रैली के आयोजन के साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए वेशभूषा, चित्रकला, कविता गायन, भाषण, निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं एवं पे्ररणादायी कहानियों एवं नाटकों का मंचन आदि पृथक-पृथक सह शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विद्यालयों को इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश भी दिए गए है। इस दिन विद्यार्थियों द्वारा मॉडल प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी साथ ही बालक-बालिकाओं द्वारा शांति का संदेश देने के लिए बाल दिवस के उपलक्ष्य में गैस के भरे गुब्बारे आसमान में छोड़े जायेंगे। विद्यालयों द्वारा बच्चों को देशभक्तिपूर्ण लघु फिल्म दिखाये जाने के आदेश भी दिए गये हैं।

गौरतलब है कि नेहरू के योगदान को लेकर भाजपा और संघ परिवार अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। राजस्थान में तो भाजपा सरकार के समय पाठयक्रम में बदलाव करते हुए नेहरू के बारे में दी गई सामग्री को काफी हद तक कम कर दिया गया था और इसे लेकर काफी विवाद भी सामने आया था। हाल में कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से भी लगातार पंडित नेहरू चर्चा में बने हुए है।राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा इस बार किए जा रहे बडे पैमाने पर किए जा रहे कार्यक्रमों को इसी से जोड कर देखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.