Move to Jagran APP

Rave Party: राजस्थान में राजसमंद के होटल में रेव पार्टी, नौ महिलाओं सहित 24 गिरफ्तार

Rave Party राजसमंद जिले के खमनोर क्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने रेव पार्टी कर रहे 24 लोगों को गिरफ्तार कर या है। इनमें नौ महिलाएं शामिल हैं। पार्टी करने वाले गुजरात मध्य प्रदेश और राजस्थान के हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:02 PM (IST)
Rave Party: राजस्थान में राजसमंद के होटल में रेव पार्टी, नौ महिलाओं सहित 24 गिरफ्तार
राजसमंद की होटल में रेव पार्टी, नौ महिला सहित 24 गिरफ्तार। फाइल फोटो

उदयपुर, संवाद सूत्र। राजस्थान में राजसमंद जिले के खमनोर क्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने रेव पार्टी कर रहे 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें नौ महिलाएं शामिल हैं। पार्टी करने वाले गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के हैं। पुलिस रूटीन जांच करते हुए होटल पर पहुंची तो रेव पार्टी चल रही थी। खमनोर एसएचओ नवलकिशोर ने बताया कि होटल व ढाबों की रूटीन जांच की जा रही थी। पुलिस जाब्ता जांच करते हुए शाहीबाग खमनोर स्थित एक होटल पहुंचा। यहां लोग पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने वहां से 15 पुरुष और नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हालांकि, यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों में रोजाना इस तरह की कितनी ही रेव पार्टियां होती हैं, जहां खुलेआम अय्यशी का पूरा इंतजाम होता है। शराब, ड्रग्स और नाच-गाने के इस काकटेल को बेहद गुपचुप तरीके से आयोजित किया जाता है, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लग पाती है। रेव पार्टियां ज्यादातर भीड़भाड़ से दूर आयोजित की जाती है।

loksabha election banner

जानें, क्या होती है रेव पार्टी

दुनिया में रेव पार्टियों का चलन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। माना जाता है कि 80 और 90 के दशक में ही इन पार्टियों की शुरुआत हो गई थी। अगर रेव पार्टी की बात करें तो इसका मतलब जोश और मौज मस्ती से भरी महफिलों से है। इन पार्टियों में धड़ल्ले से गैरकानूनी ड्रग्‍स का इस्तेमाल किया जाता है। बेहद गुपचुप तरीके से होने वाली इन पार्टियों में रईसजादों का मजमा लगा होता है। यहां तेज म्यूजिक बजता है। नशे में डूबे अमीरजादे पूरी रात नशा करते हैं और नाचते हैं। इन पार्टियों में जमकर पैसा बहता है। नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये पार्टियां किसी लाटरी से कम नहीं होती।

कौन-कौन से ड्रग्‍स का होता है इस्तेमाल

रेव पार्टियों में हर कोई शामिल नहीं हो सकता है। इसके लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है। इन पार्टियों में गांजा, चरस, कोकीन, हशीश, एलएसडी, मेफेड्रोन जैसे ड्रग्‍स का इस्तेमाल होता है। इनमें से ज्यादा ड्रग्स का असर करीब सात से आठ घंटों तक रह सकता है। रेव पार्टियों में ज्यादातर ड्रग्‍स इसके अयोजक ही उपलब्ध कराते हैं। इस तरह की पार्टियों में सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियों की संख्या भी अच्छी होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.