Move to Jagran APP

Rajasthan Police में भर्ती परीक्षा से जुड़ी 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर, कैसे चेक करें रिजल्ट, जान लें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan Police Constable Result 2022 राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती 2022 का परिणाम घोषित कर सकता है। कांस्टेबल के रिक्त 4388 पदों के लिए दो महीने पहले परीक्षा हुई थी। नीचे दिए लिंक पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

By Aditi ChoudharyEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 05:50 PM (IST)
Rajasthan Police में भर्ती परीक्षा से जुड़ी 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर, कैसे चेक करें रिजल्ट, जान लें पूरी प्रक्रिया
जल्द जारी होंगे Rajasthan Police Constable Result 2022 के परिणाम

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम भी जल्द आने वाला है। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के रिक्त 4,388 पदों के लिए दो महीने पहले परीक्षा हुई थी। माना जा रहा है कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित कर सकता है। जिसके लिए कुल पदों के पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) देनी होगी। जिसके शेडयुल की तैयारी जारी है। परीक्षा की समाप्ति के साथ ही बोर्ड ने 5 जुलाई को आंसर की जारी कर दिया था। बताया गया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि पुलिस कांस्टेबल की 4 हजार 388 रिक्तियों में जीडी कांस्टेबल के 4161 पद, कांस्टेबल टेलीकॉम के 154 पद, कांस्टेबल चालक के 100 पद और कांस्टेबल बैंड के 23 पद शामिल हैं। जिसकी परी़क्षा में 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अभ्यर्थी अपना परिणाम इस तरह जांच कर सकते हैं।

इस तरह जानें पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम

  • राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constable Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • पीडीएफ में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
  • यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित हो जाता है, तो आप सफल माने जाएंगे।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंड इस तरह हैं निर्धारित

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई - 169 सेमी

महिला अभ्यर्थियों की हाइट - 152 सेमी

छाती (पुरुष) - 81 सेमी

छाती बिना फुलाए - 86 सेमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.